स्त्री के सिर पर छिपकली गिरना (With Tips)

आजकल छिपकली को देखकर ज्यादातर लोग डर जाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी मिलते हैं जो उन्हें देखकर प्रसन्न होते हैं क्योंकि छिपकली उनके घर में छोटे कीड़े मकोड़ों का सफाया करती है।

दोस्तों हम सभी जानते हैं छिपकली का हमारे ऊपर गिरना कुछ मायने में शुभ तो कुछ में अशुभ माना जाता है। पुरुषों के लिए अगर छिपकली दाएं अंग में गिरती है तो शुभ माना जाता है वहीं बाएं अंग में गिरे तो अशुभ वहीं इसके विपरीत महिलाओं के बाएं अंग में गिरे तो शुभ और दाएं में गिरे तो अशुभ।

आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाला हूं की अगर स्त्री के सिर पे छिपकली गिरती है तो उसका क्या प्रभाव होगा और ये भी बताऊंगा की छिपकली गिरे तो हमें क्या करना चाहिए इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

स्त्री के सिर पर छिपकली गिरना

स्त्री के सिर पर छिपकली का गिरना शुभ माना जाता है। यह उनको सरकार से या सरकारी अधिकारियों से लाभ दिला सकता है। 

यह उनके कार्य क्षेत्र के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है की स्त्री के सिर पर छिपकली गिरना उनकी पद में उन्नति का संकेत देता है।

पहले के समय में इसे ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता था क्योंकि पहले स्त्रियां सिर्फ घर के ही कार्य किया करती थी पर आजकल के समय में वे भी सरकार से जुड़े कार्य करती हैं इसलिए उन्हें सरकार से लाभ हो सकता है।

अगर उनके माथे पर छिपकली गिरे तो यह भी शुभ ही माना जाता है। ज्योतिषीय मतानुसार उस दिन उनकी किसी प्रिय जन से मुलाकात हो सकती है जो उन्हें सुख की अनुभूति कराता है।

छिपकली गिरने के बाद क्या करना चाहिए?

सामान्य तौर पर अगर अशुभ संकेत हो तो आपको इसके उपाय अवश्य करना चाहिए जिससे आप बुरे प्रभाव से बच सकें। 

अगर अशुभ संकेत हो तो आपको काली तिल और उड़द को उस अंग से उतारना चाहिए जिस अंग पर छिपकली गिरी हो। उसके पश्चात तिल और उड़द को गाय को खिलाना चाहिए।

ऐसा करने के बाद तुरंत ही आप स्नान करें और भगवान से प्रार्थना करें जिससे आप छिपकली के गिरने के कारण अशुभ समस्याओं से बच सकें।

https://www.dailywhile.com/hi/web-stories/adam-neumanns-new-venture-got-investment