नीच का शुक्र के उपाय (7 उपाय)

शुक्र ग्रह भोग और ऐश्वर्य के नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह है। अगर किसी की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत है तो वह व्यक्ति को सब कुछ प्रदान कर देता है जिससे व्यक्ति का जीवन बड़े ही ऐश्वर्य के साथ व्यतीत होता है।

अक्सर लोग पूछते हैं कि अगर नीच का शुक्र कुंडली में हो तो उसका क्या उपाय करें। दोस्तों सबसे पहले मैं आपको बता दूं कुंडली में नीच का शुक्र 6 अंक की राशि यानी कन्या राशि में होता है।

अगर आप चाहें तो आप अपनी कुंडली खोल कर देख सकते हैं यदि आपकी कुंडली में शुक्र 6 अंक जहां पर लिखा है अगर उसकी राशि में स्थित है तो निश्चित ही आपका शुक्र नीच का है।

इसका अर्थ यह नहीं कि आपके जीवन में कभी ऐश्वर्य नहीं आएगा या सदैव ही आपको कष्ट भोगने पड़ेंगे। आज मैं आपको नीच के शुक्र के बारे में सभी प्रकार की जानकारी दूंगा और साथ ही साथ यह भी बताऊंगा कि किस प्रकार आप अपने नीच के शुक्र का उपाय करके उसे अच्छा परिणाम देने के लिए मजबूर कर सकते हैं इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

नीच का शुक्र के उपाय

अगर आपने यह जान लिया की आपकी कुंडली में शुक्र नीच का है तो अब आपको यह भी जानना होगा कि क्या आपको नीचे शुक्र का उपाय करने की जरूरत है या नहीं।

आपकी कुंडली में शुक्र अगर 3, 6, 8, और 12 भाव का स्वामी है तो फिर आपको नीच के शुक्र का उपाय करने के लिए बहुत ही सतर्क रहना होगा क्योंकि इन भावों के स्वामी का कमजोर होना हमारे लिए बुरा नहीं होता।

अगर आपकी कुंडली में शुक्र महत्वपूर्ण भूमिका में है तो निश्चित ही आपको उसके उपाय करने चाहिए। इसके लिए हम आपको नीचे कुछ बेहतरीन उपाय बताने वाले हैं जिन्हें निश्चित तौर पर आपको करना चाहिए।

1. शुक्र के नीच होने की स्थिति में आपको कभी भी महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। अगर आपका विवाह हो गया है तो अपनी पत्नी का कभी अपमान ना करें और अगर विवाह नहीं हुआ तो आपको अपने साथ काम करने वाली महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

2. नीच के शुक्र के उपाय के लिए आपको श्रृंगार का सामान दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके शुक्र को सकारात्मकता मिलेगी जिससे वह आपको शुभ परिणाम देने में सक्षम हो जाएगा।

3. किसी गरीब, असहाय बच्ची का विवाह कराने से भी आपके शुक्र की स्थिति बेहतर हो सकती है। अगर आप ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं तो काम से काम उनको वस्त्र दान करें जिसे धारण करके उनका विवाह हो।

4. शुक्र के नीच होने से दांपत्य जीवन में समस्याएं बढ़ जाती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको शुक्रवार के दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

5. नीच का शुक्र होने से आपके जेब से पैसे चोरी होने की संभावना बनती है इसलिए आपको ज्यादा पैसा लेकर सफर नहीं करना चाहिए बल्कि आप अपने खाते में पैसा रखें और आवश्कता अनुसार उसका उपयोग करें।

6. देवी स्थल पर वस्त्र दान करने से शुक्र में शुभता आती है जिससे हमारा जीवन सरल होता है साथ ही साथ हम बड़ी ही कुशलता से रह पाते हैं।

7. शुक्र के नीच होने पर आपको नित्य प्रति दिन शुक्र के मंत्र का जप करना चाहिए जो आपके शुक्र को मजबूत करेगा साथ ही साथ आपके जीवन को ऐश्वर्य पूर्ण कर देगा।

“ॐ शुं शुक्राय नमः”