कन्या राशि का जीवनसाथी (5 राशियां)

क्या आपके घर में कलर होती है? आपकी अपने पति पत्नी से संबंध अच्छे नहीं रहते? अगर ऐसा है तो इसका एक बहुत बड़ा कारण है कि आपने अपने जीवनसाथी का चुनाव ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नहीं किया।

आज मैं आपको पांच ऐसी राशियों के बारे में बताऊंगा जो कन्या राशि वालों के लिए एक बेहतरीन जीवन साथी साबित हो सकते हैं इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

कन्या राशि का जीवनसाथी | Virgo Marriage Compatibility

कन्या राशि द्विस्वभाविक राशि है। इस राशि के जातक पृथ्वी तत्व के बने होते हैं। इनका स्वभाव समीक्षात्मक और मेहनती होता है। इनको प्रबंधन के कार्य में महारत हासिल होती है।

ये लोग छोटी छोटी बातों पर ध्यान देते हैं इसलिए कोई भी कार्य करने का इनका तरीका अलग होता है। ऐसे व्यक्ति के साथ जीवन बिताने ले लिए आपके पास कला होनी आवश्यक है। आपका स्वभाव भी इनके स्वभाव से मिलना चाहिए। 

इनकी अपने साथी से उम्मीदें रहते हैं की इनका साथी जब भी इनके साथ वक्त बिताए बाहरी चिंताओं को भूल कर पूरी तरीके से इनका हो जाए। इनकी इच्छा होती है कि इनका जीवन साथी एसा हो जो इनके स्वरूप को समझे। 

इनके भीतर किसी भी चीज को गहराई से जानने की जिज्ञासा होता है इसलिए इनका प्रयत्न होता की इनका साथी जिज्ञासा को बढ़ाए ना की इनका ध्यान भटकाए। कन्या राशि वालों के मित्र कम लेकिन गहरे होते हैं।

ये सच के प्रेमी होते हैं। अगर इनका जीवनसाथी इनसे सच नहीं बोलता तो वे उससे कभी अच्छा संबंध नहीं निभा पाते। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जो कन्या राशि के बेहतरीन जीवन साथी हो सकते हैं।

वृषभ राशि | Taurus

कन्या राशि के लिए वृषभ राशि वाले बेहतरीन जोड़ी साबित हो सकते हैं। दोनों राशि पृथ्वी तत्वीय है इसलिए इनके अनेक स्वभाव एक समान हैं।

चूंकि दोनो पृथ्वी तत्व से ज्यादा प्रभावित हैं इसलिए किसी भी कार्य को बड़ी मध्यम गति से लेकिन निरंतर करना चाहते हैं। 

कन्या राशि का स्वामी बुध है और वृषभ का स्वामी शुक्र है और ये दोनों ग्रह आपस में मित्र होते हैं जिस कारण इन दोनो के मध्य बड़ी घनिष्ठ मित्रता रहती है और अगर ये दोनों विवाह करते हैं तो भी वह संबंध नहीं टूटता।

दोनो राशि के लोग मेहनत करना पसंद करते हैं और निरंतर कार्य करते रहना चाहते हैं जिस कारण ये एक दूसरे को उसका कार्य करने में भी मदद करते हैं। ज्यादातर ये दोनों एक दूसरे के प्रति इमानदार होते हैं।

दोनों एक दूसरे के साथ सुरक्षित महसूस करते हैं क्योंकि दोनों का एक दूसरे के प्रति विश्वास बहुत गहरा होता है। हां विवाह होते ही इन दोनों का संबंध गहरा नही होते बल्कि आहिस्ते आहिस्ते इनके संबंध में गहराई आती है।

मकर राशि | Capricorn

अगर पति पत्नी दोनों ही क्रियाशील और मेहनती हो तो दोनों के बीच में विवाद कम ही होता है क्यों की दोनों अपने अपने कार्य में इतने व्यस्त रहते हैं की एक दूसरे की गलतियों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। 

कुछ ऐसा ही कन्या और मकर के साथ होता है। अब इसका अर्थ ये नहीं की ये दोनों बस कार्य में ही लीन रहेंगे और अपने वैवाहिक जीवन को तवज्जो नहीं देंगे। ये दोनों एक दूसरे के आसानी से समझ लेते हैं जिस लिए इनका संबंध और भी गहरा हो जाता है।

ये दोनों ही व्यवहारिक और तार्किक होते हैं जिससे इनका संबंध और भी गहरा हो जाता है। ये दोनों अपने जीवन साथी के प्रति अत्यधिक वफादार होते हैं अपने आप को प्रतिबद्ध कर लिया तो फिर पूरी जिम्मेदारी से रिश्ते निभाते हैं।

कई क्षेत्रों में इनकी रुचियां एक समान होती है जिस कारण ये आपस में बेहतरीन समय व्यतीत करते हैं। ऐसा नहीं है की एक की कुछ करने की ख्वाइश है तो दूसरे की कुछ और करने की।

मकर राशि का स्वामी शनि और कन्या का बुध दोनो एक दूसरे के मित्र हैं जिस कारण भी ये एक दूसरे के अच्छे मित्र होते हैं और अगर इनका संबंध विवाह में बदल जाए तो ये अच्छे पति पत्नी साबित होते हैं।

इन दोनो में जो एक समस्या आती है वो है इनका अत्यधिक सतर्क होना। ये किसी भी चीज को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क होना चाहते हैं जिससे इनके मध्य मतभेद की स्थिति प्रकट हो सकती है अन्यथा यह एक बेहतरीन जोड़ा है।

कर्क राशि | Cancer

कर्क राशि का कन्या के साथ संबंध गहरे होते हैं क्योंकि इनका रिश्ता झूठा नहीं होता। ये दोनों ही झूठा प्यार नहीं दिखा पाते और जो सच रहता है वो बोल देते हैं इसलिए इनका संबंध सच्चा और वफादारी से बनता है।

कन्या को कर्क का देखभाल करने वाला स्वभाव बहुत पसंद करता है और वो भी उसका पूर्ण तरीके से ख्याल रखता है इसलिए इन दोनों का संबंध काफी जोशीला और सच्चा होता है।

ये दोनों एक सरल और शांति वाला माहौल चाहते हैं जिसके लिए दोनो प्रयत्न करते हैं। कन्या राशि वाला काम करके आने पर घर का माहौल आरामदायक चाहता है जो की उसे कर्क राशि वाला प्रदान करता है वहीं कर्क सामंजस्यपूर्ण माहौल का इक्षुक होता है जो उसे कन्या राशि वाला व्यक्ति प्रदान करता है इसलिए ये दोनों का संबंध अच्छा रहता है।

इनके संबंध में समस्याएं तभी आती हैं जब कन्या राशि वाला कर्क की भावनाओं को समझ नहीं पाता या उसका अनादर करता है इसलिए इन दोनों को एक दूसरे के साथ अपनी भावनाओं को साझा अवश्य करना चाहिए।

वृश्चिक राशि | Scorpio

वृश्चिक और कन्या का तत्व अलग होता है। कन्या पृथ्वी तत्व है वहीं वृश्चिक जल तत्व है लेकिन अगर ये दोनो एक दूसरे की जरूरत को समझकर मदद करते हैं तो इनका संबंध बेहतरीन हो सकता है। जिस प्रकार जल पृथ्वी को जीवन प्रदान करती है और पृथ्वी जल को बहने के लिए सतह प्रदान करती है उसी प्रकार ये दोनों भी एक दूसरे के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

इन दोनों के भीतर कार्य क्षेत्र में प्रगति करने की बहुत गहरी इक्षा होती है जिस कारण ये एक दूसरे को प्रोत्साहित करते हैं और आगे बढ़ने में मदद करते हैं।

इन दोनो के मध्य बातचीत बहुत अच्छे से होती है जिस कारण इनके संबंध में समस्याएं कम आती हैं। दोनों ही एक दूसरे के प्रति वफादार होते हैं और सच का साथ देते हैं।

वृश्चिक का तेज तर्रार स्वभाव कन्या को कई बार चकित कर सकता है जिससे इनके संबंध में दरार आ सकती है लेकिन अगर ये समझदारी से काम लें तो समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

मीन राशि | Pisces

मीन राशि कन्या से सातवीं राशि होती है जिसका अर्थ है दोनों एक दुसरे के बिलकुल विपरीत हैं और हम जानते हैं की विपरीत किस प्रकार एक दुसरे को आकर्षित करते हैं। 

इनके विपरीत होने के कारन काफी मतभेद होते हैं लेकिन दोनों राशिओं के परिवर्तनशील होने के कारन वे एक दुसरे की बातों पर सहमति जाता देते हैं और सम्बन्ध बरक़रार रहता है। ये दोनों अगर थोड़ा समय एक दुसरे को समझने में बिताते हैं तो फिर इनके मध्य समस्याएं बहुत काम हो जाती हैं। 

कई बार कन्या राशि वाला व्यक्ति अपने विश्लेषणात्मक और तार्किक स्वाभाव के कारन परेशान रहता है लेकिन उसको इस परिस्थिति से निकालने का काम मीन बड़ी सरलता से कर लेता है। ये दोनों एक दुसरे की जरूरत को समझते हैं इसलिए इनका सम्बन्ध अच्छा रहता है। 

इनमें समस्या का एक बहुत बड़ा कारन इनकी भावना हो सकती है क्योंकि मीन भावुक होता है और अपने जीवन साथी से यह उम्मीद करता है की उसका साथी उसको समझे लेकिन कन्या भावनाओं को दिखाने और समझने में थोड़ा कमजोर रहते हैं लेकिन अगर ये दोनों बातचीत कर के अपनी समस्या को सुलझा लें तो कोई दिक्कत नहीं होगी। कुल मिलाकर इनका सम्बन्ध अच्छा रहता है।