तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए?

तुलसी को हिंदू धर्म में पूजा जाता है। इनको देवी का दर्जा दिया गया है। नित्य प्रतिदिन इनको जल देने से जीवन में समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

तुलसी के पौधे की पूजा करने के लिए लोग इसे अपने घर में रखते हैं लेकिन कई बार कम जानकारी होने के कारण वे इस पौधे को गलत दिशा में रख देते हैं।

कई बार लोग कहते हैं कि हमारे घर में बालकनी नहीं है और ऐसी भी कोई जगह नहीं है जहां पर्याप्त मात्रा में धूप आए इसलिए हम अपने तुलसी के पौधे को घर की छत पर रखते हैं। ऐसा करना किसी भी प्रकार से हमारे शास्त्रों में अच्छा नहीं बताया जाता। इससे अनेक प्रकार के वास्तु दोष भी उत्पन्न होते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल (Article) के माध्यम से बताने वाले हैं कि घर में तुलसी का पौधा किस दिशा में रखना चाहिए और तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखने योग्य बातें। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए? | Tulsi ka Paudha Kis Disha Mein Lagana Chahie?

तुलसी का पौधा घर की उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। उत्तर पूर्व दिशा के कोने में, जिसे ईशान कोण कहते हैं पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही रुकावटो में कमी आएगी।

tulsi ke paudhe ki disha

किसी कारणवश अगर आप ईशान कोण में तुलसी जी का पौधा नहीं लगा सकते तो आप इसे उत्तर दिशा में या फिर घर की पूर्व दिशा में लगाएं। यहां पर तुलसी का पौधा लगाने से भी आपके जीवन में उन्नति होगी।

तुलसी का पौधा घर के ब्रह्म स्थान पर लगाना भी शुभ माना जाता है। ब्रह्म स्थान घर के मध्य में पड़ने वाला स्थान है। घर के इस स्थान को काफी शुभ माना गया है इस कारण तुलसी जैसे शुभ पौधे को इस स्थान पर लगाया जा सकता है।

अगर आपके घर में आंगन है तो आप घर के आंगन के मध्य में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं क्योंकि आंगन का मध्य है घर का ब्रह्म स्थान कहा जा सकता है।

तुलसी के पौधे के लिए हमने जो भी दिशाएं बताएं यह सभी ईश्वर की दिशा होती हैं। घर में इन दिशाओं का उपयोग ईश्वर को रखने के लिए किया जाता है। चूंकि हमारे शास्त्रों में तुलसी को माता की उपाधि दी गई है और इनकी पूजा भी की जाती है इस कारण इनका भी स्थान ईश्वर के स्थान पर ही होता है।

तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

1. तुलसी का पौधा दी गई दिशाओं में ही लगाएं जिससे आप इनके श्रेष्ठ फल प्राप्त कर सकें। अगर आप तुलसी जी के पौधे को उत्तर की दिशा में लगाते हैं तो आपके घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है और घर में धन, सुख समृद्धि की कमी कभी नहीं होती।

अगर आप इससे ईशान कोण में लगाते हैं तो आपके ऊपर ईश्वरी कृपा सदैव बनी रहेगी। समाज में आप काफी किस्मती और भाग्यशाली कहे जाएंगे क्योंकि ईशान दिशा ईश्वरों की दिशा होती है।

अगर आप तुलसी जी के पौधे को पूर्व दिशा में लगाते हैं तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा पर्याप्त मात्रा में रहती है और परिवार के सभी सदस्यों का मानसिक संतुलन बरकरार रहता है। इस दिशा में तुलसी का पौधा होने से तुलसी के पौधे को पर्याप्त मात्रा में सूर्य का प्रकाश मिलता है।

2. घर पर कभी भी तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें कि उनके पौधे के आसपास डस्टबिन या गंदगी ना हो। वहां पर हमेशा साफ सफाई करते रहें जिससे आपको जीवन में यश की प्राप्ति हो।

3. कई बार लोग अनजाने में ही तुलसी के पौधे को दक्षिण दिशा की ओर लगा देते हैं। दोस्तों दक्षिण दिशा नकारात्मक ऊर्जा की दिशा है इसलिए इस दिशा में हमें कभी भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए।

अगर आपने ऐसा किया तो आपका भाग्य आपका साथ नहीं देगा और आप अपने जीवन में जिस चीज को बहुत ही सरलता से हासिल कर सकते थे उसको भी हासिल करने में आपको अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

4. कई बार लोग तुलसी के पौधे को घर की बालकनी में रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को बालकनी में रखना शुभ नहीं माना जाता। आप अपने घर में सही दिशा का चुनाव करें और वही पर तुलसी का पौधा रखें।

घर में लगा तुलसी का पौधा सूख जाए तो क्या करें?

कई बार लोग बड़े परेशान रहते हैं कि कि घर में लगा तुलसी का पौधा सूख गया है तो उसका क्या करें। दोस्तों ऐसे में आपको उस पौधे को जमीन के अंदर दबा देना चाहिए और वहां पर तुलसी का ही पौधा या फिर कोई दूसरा पौधा लगा देना चाहिए।

अगर आप चाहें तो जहां पर तुलसी का पौधा लगा है वही की मिट्टी के नीचे तुलसी के पौधे को दबा दें। अगर आप गमले में भी तुलसी का पौधा लगाते हैं तो आप उसी गमले की मिट्टी के भीतर तुलसी के पौधे को दबा सकते हैं।