पूर्वज की फोटो किस दिशा में लगाना चाहिए?

हमें अपने घर में पूर्वजों की फोटो लगाकर उनसे आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए। प्रतिदिन उनके सामने हाँथ जोड़कर उनका ध्यान करना चाहिए जिससे हम उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकें और जीवन में उन्नति कर सकें। कई बार लोग अपने पितरों की फोटो गलत दिशा में लगा देते हैं जिससे उन्हें बुरे परिणामों का सामना करना पड़ता है। 

आज मैं इस आर्टिकल के माध्यम से आपको पूर्वजों की तस्वीर की सही दिशा के बारे मरीन जानकारी दूंगा साथ ही साथ आपको यह भी बताऊंगा की पूर्वजों की तस्वीर लगते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

पूर्वज की फोटो किस दिशा में लगाना चाहिए?

पूर्वजों की तस्वीर को दक्षिण दिशा की ओर लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा को सबसे उत्तम बताया गया है।

poorvaj ki photo

पूर्वजों की तस्वीर इस प्रकार लगानी चाहिए जिससे उनके सामने अगर आप खड़े हो तो आप का मुख दक्षिण दिशा की ओर हो और आपकी पीठ उत्तर दिशा की ओर। यानी कि उनकी तस्वीर को घर की दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए।

पूर्वजों की फोटो लगाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

1. मैंने कई बार ऐसा देखा है लोग पूर्वजों की फोटो को घर के मंदिर में या पूजा घर में लगा देते हैं। ऐसा करना आपके जीवन में बहुत बड़े उथल-पुथल का कारण बन सकता है। आपके सभी बनते काम बिगड़ सकते हैं।

दोस्तों पूर्वजों की फोटो को कभी भी देवताओं के साथ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से उस स्थान पर ऊर्जा में बहुत ज्यादा मात्रा में असमानता आ जाती है और यह विनाश का बहुत बड़ा कारण बन सकता है।

पूर्वजों की फोटो लगाते समय आप को सही दिशा और सही स्थान का ध्यान अवश्य होना चाहिए। पूर्वजों के फोटो को दक्षिण दिशा में लगाएं वही देवताओं को घर की ईशान कोण में रखें।

2. मैंने कई बार ऐसे घर भी देखे हैं जहां पूर्वजों की फोटो को मुख्य द्वार के ठीक सामने लगा दिया जाता है। यह किसी भी प्रकार से उत्तम नहीं होता। ऐसा करने से पूर्वजों के द्वारा दिया गया आशीर्वाद आपके ऊपर प्रभावी नहीं होता क्योंकि वह आपके घर से बाहर प्रस्थान कर जाता है।

3. पूर्वजों की फोटो की ऊंचाई घर के सबसे लंबे व्यक्ति की ऊंचाई से अधिक होनी चाहिए। चूंकि वह घर के पूर्वज हैं यानी हम सब के ज्येष्ठ हैं इस कारण उनकी फोटो हम सब की ऊंचाई से ऊपर ही लगाना चाहिए।

4. पूर्वजों की फोटो लगाने के लिए आपको गोल्डन फ्रेम का उपयोग करना चाहिए। गोल्डन फ्रेम आपको बेहतरीन प्रभाव दे सकता है। इसका उपयोग करने से आपके पूर्वज आपके ऊपर प्रसन्न हो जाएंगे और आपको अनेक प्रकार के आशीर्वाद देंगे।

5. पूर्वजों की फोटो को दक्षिण दिशा की ओर लगाना  चाहिए लेकिन नियमित तौर पर उनकी फोटो की साफ-सफाई भी करनी चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए क्या आप उनकी फोटो लगा कर भूल गए।

अगर आपने अपने घर में पूर्वजों की फोटो लगाई है तो नियमित तौर पर उनके सामने हाथ जोड़े और उनका आशीर्वाद लें साथ ही साथ उनकी फोटो की साफ-सफाई भी करें।

6. घर के ब्रह्म स्थान में कभी भी पूर्वजों की फोटो नहीं लगानी चाहिए। घर के मध्य में जो हिस्सा आता है वही घर का भ्रम में स्थान कहा जाता है। वहां पर आप उनकी फोटो ना लगाएं।

अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको अनेक प्रकार के दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ब्रह्मस्थान में आपको दक्षिण दिशा की ओर भी इनकी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।

कई बार लोग अपने पूर्वजों का सही तरीके से सम्मान नहीं करते या किसी कारणवश उनके पूर्वज उनसे दुखी हो जाते हैं जिससे वह श्राप दे देते हैं। यह श्राप पितृ दोष कहलाता है। इस दोष के कारण व्यक्ति के जीवन में दुखों का भंडार प्रवेश करता है और वह अपने जीवन का रत्ती भर भी आनंद नहीं उठा पाता। अगर आप पित्र दोष के बारे में संपूर्ण जानकारी लेना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक पर जाएं।

क्या आपकी कुंडली में भी है पितृदोष?