शमी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए?

शमी का पौधा भगवान शंकर को अति प्रिय होता है। इसका उपयोग उनकी पूजा में किया जाता है। शास्त्रों में ऐसी मान्यताएं हैं की शिव पूजा में शमी का उपयोग करने से अत्यंत श्रेष्ठ फल प्राप्त होते हैं।

दोस्तों शमी के पौधे को काफी चमत्कारी माना जाता है। कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग ग्रहों के बहुत बुरे प्रभावों से गुजर रहे थे लेकिन जब उन्होंने घर में शमी का पेड़ लगाया तो उनके जीवन में प्रगति के सारे मार्ग खुल गए।

आज मैं आपको शमी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए इसके बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

शमी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए? | Shami Ka Paudha Kis Disha Mein lagana Chahie?

शमी का पौधा घर की दक्षिण दिशा की ओर लगाना चाहिए। लेकिन दक्षिण दिशा में अगर सूर्य का प्रकाश न पहुंच पाता हो तो फिर इसको पूर्व या उत्तर पूर्व  दिशा में लगाना चाहिए।

shami ke paudhe ki disha

शमी के पौधे को घर से बाहर दाएं ओर पर लगाना बड़ा शुभ माना जाता है। जब कभी भी आप घर से बाहर निकलें और शमी का पौधा आपके दाईं ओर हो तो यह आपके जीवन में सदैव उन्नति का कारण बनता है।

लोगों को शमी के पौधे के लाभ के बारे में जानकारी कम ही होती है लेकिन हमें घर के बाहर शमी का पौधा  अवश्य लगाना चाहिए।

शमी का पौधा लगाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

1. शमी का पौधा ऐसी जगह पर लगाएं जहां पर भरपूर सफाई हो। गंदगी पर यह पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ये भगवान शंकर को अति प्रिय होता है।

हमें इस पौधे की पूजा भी करनी चाहिए इसलिए इस पौधे को वहां लगाएं जहां भरपूर मात्रा में साफ-सफाई रखी जाती हो। अगर आप इसे गमले में लगाते हैं तो फिर इतनी चिंता की बात नहीं है।

आप उस गमले को उठाकर कहीं साफ-सुथरे स्थान पर रख सकते हैं लेकिन अगर आप उसे जमीन पर लगाते हैं तो आपको साफ सफाई का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। जहां पर यह पौधा हो उसके आसपास नाली नहीं होनी चाहिए। अगर नाली का पानी शमी के पौधे पर बहकर जाता है तो यह अशुभ है।

2. शमी का पौधा घर पर लगाने से शनिदेव की असीम कृपा हम पर होती है। घर में कभी भी धन संपदा की कमी नहीं होती। घर के व्यक्तियों का ऊंचे ऊंचे पदाधिकारियों से मिलना जुलना लगा रहता है या यूं कहें कि उनके संबंध उनके पदाधिकारियों से बनते हैं।

शमी का पौधा लगाने के लिए सबसे शुभ दिन है शनिवार। हमें शनिवार के दिन ही अपने घर में शमी का पौधा लगाना चाहिए।

3. शमी का पौधा घर में लगाने के साथ-साथ उसकी पूजा भी करनी आवश्यक है। शमी के पौधे की पूजा हमें प्रतिदिन शाम को करनी चाहिए। शाम को पूजा करते समय शमी के पौधे पर दीपक अवश्य जलाएं।

हमारे शास्त्रों में शमी के पौधे की पूजा के अनेक लाभ बताए गए हैं। घर में शमी के पौधे पर दीपक जलाने से घर में धन बड़ी ही तेजी से प्रवेश करता है और परिवार के सदस्यों के अनावश्यक खर्चों में कमी आती है।

4. कई बार हमें ये सुनने को मिलता है कि घर में कोई लड़का या लड़की का विवाह नहीं हो पा रहा है। दोस्तों आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की शमी का पौधा घर पर लगाने से मांगलिक कार्यों में आ रही रुकावटें खत्म हो जाती हैं।

आपके घर में जवान लड़के या लड़कियां बैठे हैं और उनका विवाह नहीं हो पा रहा है तो आप उनसे कहिए कि शनिवार के दिन शमी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। यह कार्य निरंतर 45 दिन तक करने से विवाह बड़ी तीव्रता से होगा और बड़े ही अच्छे कुल खानदान में होगा।

5. दोस्तों साढ़ेसाती का हमारे जीवन में बहुत प्रभाव होता है। एक बार शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाए तो साढ़े सात सालों तक चलती है। इसका अर्थ है साढ़े सात साल आप को अपने जीवन में रुकावट और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

लेकिन अगर आप की साढ़ेसाती चल रही है तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अगर आप शमी का पौधा अपने घर में लगाते हैं तो आपके जीवन में प्रवेश कर रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिल जाएगा।

मैं यह नहीं कह रहा कि आपके जीवन में साढ़ेसाती के सभी दुष्प्रभाव खत्म हो जाएंगे लेकिन आपको अपने जीवन में सरलता अवश्य देखने को मिलेगी। कहीं पर अटके हुए काम आसानी से पूर्ण होने लगेंगे।

निष्कर्ष (Conclusion)

शमी का पौधा आपको अपने घर में अवश्य लगाना चाहिए। अगर संभव हो तो इसको घर के दरवाजे की दाई ओर लगाएं।

अगर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो आप इसे घर के दक्षिण या पूर्व दिशा में लगाएं आपको अत्यंत श्रेष्ठ लाभ देखने को मिलेगा।

मेरा सभी कोई सुझाव है कि ऊपर दिए गए नियमों का पालन करके शमी का पौधा घर में अवश्य लगाएं इससे आपको अनेक प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।