कैसे जाने कौन सा ग्रह खराब है? (लक्षण और उपाय)

हमारे जीवन को चलाने में ग्रहों की महत्वता होती है। कुंडली में जो ग्रह अच्छा होता है वह हमारे जीवन को बेहतर बनाने की ओर कार्य करता है वही जो ग्रह खराब होगा वह हमारे जीवन को नीचे की ओर ले जाएगा।

कई बार लोग पूछते हैं कि क्या कुंडली देखने के अलावा कोई और उपाय नहीं है जिससे हम यह जान सके कि हमारी कुंडली में कौन सा ग्रह खराब है और हम उससे संबंधित उपाय कर सकें।

kon sa grah kharab

आज मैं आपको विभिन्न ग्रहों के खराब होने के लक्षणों और उपायों के बारे में बताने वाला हूं। आप उन लक्षणों को अपने जीवन से मिलाकर ये अंदाजा लगा सकते हैं कि आपके जीवन में कौन सा ग्रह है जो समस्याएं खड़ी कर रहा है और फिर आप उसके उपाय कर सकते हैं।

कैसे जाने कौन सा ग्रह खराब है?

मैं आपको अलग-अलग ग्रहों के खराब होने के लक्षणों के बारे में एक-एक करके नीचे बताऊंगा। आप उनको बड़ी ही शालीनता से पढ़िए और अपने जीवन से मिलान करिए। अगर आप को उनमें कुछ समानताएं दिखती हैं तो आप फिर उस ग्रह से संबंधित उपाय कर सकते हैं।

शुक्र ग्रह खराब हो तो क्या होता है?

शुक्र हमारी कुंडली में विपरीत लिंग को दर्शाता है। अगर आप पुरुष हैं तो आपके लिए शुक्र आपकी पत्नी को दर्शाएगा और आप के साथ कार्य करने वाली सभी महिलाएं शुक्र के अंतर्गत आएंगी। वही अगर आप महिला हैं तो आपकी कुंडली में शुक्र आपके पति और आपके साथ कार्य करने वाले सभी पुरुषों को दर्शाता है।

अगर आपकी कुंडली में शुक्र खराब है तो आपकी अपने पति या पत्नी से बिना बात के ही अनबन हो जाएगी या फिर कार्यस्थल पर किसी विपरीत लिंग से झगड़ा हो गया।

अगर आप का विवाह भी नहीं हुआ है तो खराब शुक्र विवाह में देरी भी करा सकता है। शुक्र वैवाहिक जीवन का कारक होता है अगर इसमें कमी आ गई तो वैवाहिक जीवन पूरी तरीके से तहस-नहस हो सकता है।

अगर आपके विवाह में देरी, दांपत्य जीवन में सुख ना मिल पाना या विपरीत लिंगों से लड़ाई झगड़े होते हैं तो यह दर्शाता है कि आपकी कुंडली में शुक्र खराब है। 

शुक्र को ठीक करने के लिए आपको हमेशा साफ सुथरे और धुले वस्त्र पहने चाहिए। जितना ज्यादा से ज्यादा संभव हो सके सफेद वस्त्र पहनें। आपको मंदिरों में गाय का घी दान करना चाहिए। 

गुरु ग्रह खराब हो तो क्या होता है?

कुंडली में गुरु खराब हो तो व्यक्ति को ज्ञान अर्जित करने में बहुत समस्याएं आती हैं। विद्या ग्रहण करने के पथ पर बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

गुरु शुभ ग्रह है। इसके फलस्वरूप हमें समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। अगर हमारी कुंडली में यह खराब या नीच हो जाए तो हमें अपने जीवन में इन सभी चीजों से वंचित रहना पड़ सकता है।

हम सभी के विवाह का कारक गुरु ही होता है। अगर कुंडली में गुरु खराब है तो विवाह में देरी हो सकती है। संतान उत्पत्ति में भी समस्याएं आ सकती हैं।

गुरु हमारी कुंडली में हमारे बड़े भाई और शिक्षकों को दर्शाता है। अगर यह ग्रह खराब हो जाए तो हमारी अपने बड़े भाई से और शिक्षकों से कभी नहीं बन पाती। कई बार ऐसे लोग अपने शिक्षकों का अपमान भी कर देते हैं। यह सब गुरु के खराब होने के लक्षण हैं।

अगर किसी की कुंडली में गुरु खराब हो तो उसकी निर्णय लेने की क्षमता न्यून हो जाती है। वह अपने जीवन में सही गलत का चुनाव नहीं कर पाता। उसके बड़े से बड़े कार्य गलत निर्णय लेने के कारण पूर्ण नहीं हो पाते। 

अगर आपको यह सभी लक्षण आपके जीवन में दिख रहे हैं तो आप समझ लीजिए कि आपके कुंडली में गुरु खराब हैं इसलिए आपको अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। पीले कपड़े को अक्सर अपने साथ रखना चाहिए और केले का दान करना चाहिए।

बुध ग्रह खराब हो तो क्या होता है?

अगर आपकी तार्किक क्षमता बहुत कमजोर है। आप किसी व्यक्ति से तर्क वितर्क नहीं कर पा रहे हैं तो यह बुद्ध के खराब होने का बहुत बड़ा लक्षण है।

बुध हमारी बुद्धि का स्वामी है। इसके कमजोर हो जाने का तात्पर्य है हमारी बुद्धि का कमजोर होना। अगर आप का बौद्धिक स्तर बहुत कमजोर हो गया है और आप किसी भी चीज को आसानी से समझ नहीं पा रहे हैं या याद नहीं कर पा रहे हैं तो यह आपकी बुध की खराबी को दिखाता है।

बुध का खराब होना हमारे शरीर में त्वचा की समस्याएं भी दे सकता है। अगर आपके गले में या गर्दन में निरंतर समस्याएं आती रहती हैं या दर्द होता रहता है तो यह भी एक बहुत बड़ा लक्षण है।

अगर आपको अपने जीवन में इन सभी लक्षणों का सामना करना पड़ रहा है तो इसका तात्पर्य है कि आपके बुध खराब है इसलिए आपको हमेशा नए कपड़े धुलकर पहनने चाहिए और गाय को चारा डालना चाहिए। 

शनि ग्रह खराब हो तो क्या होता है?

अगर आप ऐसे कानूनी उलझन में फंसे हुए हैं जिससे आपका कोई वास्ता नहीं था तो यार आपके सनी के खराब होने का एक बहुत बड़ा लक्षण हो सकता है।

अगर कुंडली में शनि खराब हो तो वह हमारे पैरों से जुड़ी समस्याएं देता है आपके घुटनों में दर्द हो सकता है और आप अर्थराइटिस के मरीज भी हो सकते हैं।

कई बार लोग कर्ज ले लेते हैं और उसे समय पर चुका नहीं पाते। ऐसा नहीं है कि उनके पास आमदनी नहीं है लेकिन वह कुछ झंझटों के कारण अपने कर्ज को पूरा नहीं चुका पाते। कई बार लोगों के संतान के विवाह में देरी होती है यह सभी शनी के खराब होने के लक्षण हो सकते हैं।

अगर आपने जीवन में इन लक्षणों का सामना कर रहे हैं तो आपको गरीब हीन और असहाय लोगों की सेवा करनी चाहिए। अगर संभव हो तो आपको शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद को जूते दान करने चाहिए। 

मंगल ग्रह खराब हो तो क्या होता है?

मंगल एक ऊर्जावान ग्रह है। अगर यह खराब हो गया तो यह हमारा सामना दुर्घटनाओं से भी करा सकता है। यह आपको अधिक क्रोधी और अभिमानी बनाता है।

कई बार आप बहुत ज्यादा डरपोक भी हो जाते हैं। आपको चलते फिरते चोट लग सकती है और उससे खून भी निकल सकता है। अगर ऐसा हो रहा है तो अवश्य ही आपका मंगल खराब है।

मंगल हमारी कुंडली में छोटे भाइयों को दर्शाता है अगर मंगल खराब हो गया तो छोटे भाइयों से रिश्ता बहुत अच्छा नहीं रह पाता। अगर ये सभी लक्षण आपको अपने जीवन में दिख रहे हैं तो आपको लाल वस्त्र पहनना चाहिए या फिर साथ में एक लाल रुमाल रखनी चाहिए मंदिरों में मिठाइयां दान करनी चाहिए और संभव हो तो आपको घर में एक नीम का पेड़ लगाना चाहिए। 

सूर्य ग्रह खराब हो तो क्या होता है?

सूर्य हमारी कुंडली में पिता का कारक होता है। इसके खराब होने से पिता से अच्छे संबंध नहीं रहते और आपको पिता से लाभ भी नहीं हो पाता।

दोस्तों सूर्य हमें सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ आत्मविश्वास भी प्रदान करता है। अगर आपको आत्मविश्वास की कमी लगती है और ज्यादा लोगों के सामने जाने में डर लगता हो तो यह सूर्य के खराब होने से होता है।

सूर्य आपको रक्तचाप जैसी समस्याएं दे सकता है। अगर आपके सिर में अक्सर दर्द होता है तो यह भी इसी ग्रह के खराब होने के कारण है। अगर आपके ये सभी लक्षण अपने जीवन में दिखते हैं तो आपको मांस मदिरा का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए और जितना हो सके अपने पिता का सम्मान करें।

चंद्र ग्रह खराब हो तो क्या होता है?

कुंडली में अगर चंद्रमा खराब हो तो व्यक्ति के माता से संबंध अच्छे नहीं रह पाते। माता के आसपास जाते ही बात बहस होने लगती है।

चूंकि चंद्रमा हमारी भावनाओं का कारक है, हम कहीं अधिक भावुक तो कहीं अति कठोर हो जाते हैं। हमारा अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रह पाता।

चंद्रमा के खराब होने से कई बार डिप्रेशन जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। आपका मन काफी चंचल हो जाता है और एक जगह पर स्थिर नहीं रह पाता।

यह सभी चंद्रमा के खराब होने के लक्षण हैं। अगर आपको यह लक्षण अपने जीवन में दिखते हैं तो आपको अपनी माता का सम्मान करना चाहिए और दूध या तरल पदार्थों का व्यापार नहीं करना चाहिए।