मिथुन राशि वालों का करियर (11 Career Options)

हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है हमारा करियर। हम अपने जीवन में क्या कार्य कर रहे हैं यह बहुत महत्व रखता है। हम जो कार्य कर रहे होते हैं हमें दुनिया उसी नजरिए से देखती है।

अगर एक व्यक्ति शिक्षक है तो दुनिया उसे शिक्षक के तौर पर सम्मान और इज्जत देती है वहीं अगर कोई व्यक्ति डॉक्टर है तो उसके साथ अलग प्रकार का व्यवहार किया जाता है। अगर किसी व्यक्ति के पास नौकरी नहीं है तो उसे बिल्कुल भी सम्मान नहीं दिया जाता।

मिथुन राशि वालों का करियर
मिथुन राशि वालों का करियर

अगर आप मिथुन राशि वाले हैं और आप अपने भविष्य में कैरियर को लेकर चिंतित हैं कि आपको आगे क्या करना चाहिए जिसमें आपको बेहतरीन सफलता मिल सकती है तो आप सही चीज पढ़ रहे हैं।

आज मैं मिथुन राशि वालों के लिए कुछ ऐसे करियर बताऊंगा जिनको वह बड़ी सहजता से कर सकते हैं और जीवन में सफल हो सकते हैं इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

मिथुन राशि वालों के लिए करियर | Mithun Rashi Walon Ke Liye Career

मिथुन राशि एक द्विस्वाभाविक राशि है। इस राशि के जातक किसी भी चीज से बहुत जल्दी उब जाते हैं इसलिए इन्हें भीड़ को देखकर ऐसे काम नहीं चुनने चाहिए जो इनको पसंद ना हो। कुछ देर तक वे उस काम को कर सकते हैं लेकिन उसके बाद उन्हें उससे नफरत होने लगेगी।

मिथुन राशि वालों के पास ढेर सारी प्रतिभाएं हैं लेकिन आपको जल्दी से जल्दी एक ऐसी प्रतिभा चुननी चाहिए जिसको आप अपना करियर बना सकते हैं। आप हर प्रतिभा में निपुण नहीं हो सकते और ना ही प्रत्येक को अपना करियर बना सकते हैं।

आपको एक ऐसे कैरियर की आवश्यकता है जहां आप अपनी रचनात्मक सोच और बातचीत के कौशल को व्यक्त कर सकें। जहां आप को आजादी मिली अपने विचारों का उपयोग करने की।

मैं आपको कुछ ऐसे गिने चुने कैरियर के सुझाव देने जा रहा हूं जिन पर आप अमल कर सकते हैं। मिथुन राशि वाले इन चीजों में बना सकते हैं अपना करियर:

1. मीडिया | Media

मिथुन राशि वालों के लिए टेलीविजन मीडिया एक अच्छा करियर हो सकता है। आप इसमें एक लेखक के रूप में कार्य कर सकते हैं या आप टीवी एंकर भी हो सकते हैं। आप एक बेहतरीन पत्रकार हो सकते हैं।

2. कलाकार | Artist

आपके भीतर एक रचनात्मक कलाकार छिपा होता है। आपको उसको बाहर निकालने की आवश्यकता है। आप एक अच्छे संगीतकार, गायक, या अभिनेता हो सकते हैं। आप रंगमंच में भी काम कर सकते हैं।

एक कलाकार हमेशा एक ही किरदार नहीं निभाता। उसे अलग-अलग किरदारों को निभाना पड़ता है। आपके पास यह प्रतिभा होती है कि आप एक किरदार के भीतर जान भर दें।

3. मोटिवेशनल स्पीकर | Motivational Speaker

आपके भीतर बातचीत करने की और लोगों को प्रोत्साहित करने की कला होती है। आपका अच्छा सेंस आफ ह्यूमर लोगों को आपको देर तक सुनने में मजबूर कर देता है। आपकी बातों में इतना आकर्षण होता है कि लोग आपकी बातें सुनने और समझने में मजबूर हो जाते हैं।

4. काउंसलर | Counselor

आप अपने आप को दूसरे की परिस्थिति में देख सकते हैं और आप उनकी समस्याओं को समझकर उनको सलाह दे सकते हैं जिस कारण आप एक अच्छे काउंसलर होते हैं। स्वाभाविक तौर पर भी आपको राय देना पसंद होता है।

दूसरों की समस्या सुनने में आप अच्छा धैर्य दिखाते हैं और सहानुभूति भी देते हैं। उनकी प्रतिभा उन्हें एक अच्छा परामर्शदाता बनाती है।

5. लेखक | Writer

मिथुन राशि के जातकों को लिखना बहुत पसंद होता है चाहे वह कविताएं हो, नावेल हो या फिर कोई लेख। इसका सबसे बड़ा कारण है आजादी। लिखने में किसी भी प्रकार की पाबंदी नहीं होती है। आप जिस प्रकार चाहें उस प्रकार अपनी कहानी को बढ़ा सकते हैं।

6. शिक्षक | Teacher

आप एक अच्छे शिक्षक हो सकते हैं। आपके पास चीजों को समझने और समझाने की बेहतरीन कला होती है। आप किसी भी चीज को नए नए उदाहरण से समझा सकते हैं।

7. लेखाकार | Accountant

आपको लेखा-जोखा करने में आनंद आता है और आप अपनी बौद्धिक क्षमताओं का उपयोग अच्छे से करते हैं जिस कारण आप ऐसे काम कर सकते हैं।

8. यात्रा | Travel

आपको यात्राएं बहुत पसंद है। आप नहीं-नहीं जगहों में घूम कर ब्लॉग बना सकते हैं। आप कोई कैसा कैरियर ढूंढना चाहिए जहां आप को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने का अवसर प्राप्त हो।

9. प्रबंधन के कार्य | Management Work

आप प्रबंधन में कुशल होते हैं इसलिए आपको प्रबंधन से जुड़े कार्यों को चुनना चाहिए। होटल मैनेजमेंट इन में से एक है।

10. बैंकिंग | Banking

आप बैंकिंग के कार्य भी कर सकते हैं क्योंकि आपको लेखा-जोखा करने में आनंद आता है।

11. व्यवसाय | Business

मिथुन राशि का आधिपत्य बुध के पास होता है जो कि स्वयं व्यवसाय का स्वामी है। आप अपने रचनात्मक दिमाग से एक ऐसा व्यवसाय खोज कर निकाले जिसमें आपको आनंद आता हो।

मिथुन राशि वालों की सबसे बड़ी कमजोरी है कि उनका ध्यान एक स्थान पर केंद्रित नहीं रह पाता। उन्हें इस कमजोरी से निजात पाना चाहिए नहीं तो उन्हें करियर में सफलता पाने में अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इस राशि के जातक कुछ दिन तक एक नौकरी या व्यवसाय में टिके रहते हैं उसके बाद इनका मन ऊब जाता है और यह नई नौकरी या व्यवसाय का विचार करने लगते हैं।

यह गलत नहीं है लेकिन आपको अपने जीवन में स्थिरता भी लानी चाहिए। ताकि आप एक स्थान पर ठीक कर अच्छे से कार्य कर सकें। अगर आप कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसे आपको निरंतर करना होगा तभी आपको सफलता मिल पाएगी। अगर आप व्यापार को कुछ दिन तक करके छोड़ देते हैं तो आप कभी भी उस में सफल नहीं हो सकते।

हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना ना भूलें।