स्त्री के बाएं हाथ पर छिपकली का गिरना (Tips)

मानव शरीर के अलग-अलग अंगों में छिपकली के गिरने के अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलते हैं। इनमें स्त्री और पुरुष को जो प्रभाव मिलते हैं उसमें विभिन्नता होती है। कुछ मामलों में परिणाम अच्छे होते हैं तो वहीं कुछ मामलों के परिणाम बुरे।

पुरुषों के दाएं हाथ पर छिपकली के गिरने और स्त्रियों के बाएं हाथ पर छिपकली के गिरने को शुभ माना जाता है और वही अगर पुरुषों के बाएं और स्त्रियों के दाएं हाथ पर छिपकली गिरे तो इसे अशुभ फलदायक कहा जाएगा।

आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाला हूं की स्त्री के बाएं हाथ पर छिपकली के गिरने से क्या परिणाम होते हैं और अगर छिपकली गिर जाए तो क्या करना चाहिए इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

स्त्री के बाएं हाथ पर छिपकली का गिरना | Stri Ke Baye Hath Par Chipkali Girna

स्त्री के बाएं हाथ पर छिपकली का गिरना शुभ संकेत देता है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आपको धन और आभूषण की प्राप्ति होती है। अगर दाएं हाथ पर छिपकली गिरे तो आपको मानसिक चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है।

स्त्री के बालों पर अगर छिपकली गिरती है तो इसे बहुत बुरा माना जाता है। इसके परिणाम स्वरूप आपको मरण तुल्य कष्ट हो सकता है। आपके साथ कुछ ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपको मरण तुल्य कष्ट हो।

अगर आप के ऊपर छिपकली गिर जाए तो आपको क्या करना चाहिए?

कई बार छिपकली के गिरने से हमें बुरे परिणाम देखने को मिलते हैं। अगर हमारे शरीर के किसी अंग में छिपकली गिर जाए तो हमें थोड़ी सी काली तिल और उड़द को अपने शरीर के उस अंग से उतारना चाहिए जिस अंग पर छिपकली गिरी हो।

उतारने के बाद काली तिल और उड़द को हमें गाय को खिला देना चाहिए और उसके बाद स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर छिपकली के गिरने का बुरा प्रभाव नहीं हो पाएगा।

हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना ना भूलें।