घर के सामने कौन सा पेड़ लगाना चाहिए?

घर में गार्डेनिग का प्रचलन आज बहुत ज्यादा देखने को  मिलता  है, लेकिन बहुत से लोगों इस बात का पता ही नहीं रहता है की वस्तु शास्त्र के अनुसार घर के सामने कौन सा पेड़ लगाना चाहिए, क्योंकि गलत पेड़ घर के सामने लगाने से घर और घर वालों की सुख और समृद्धि पर बुरा असर पड़ता है। 

घर के सामने वस्तु के अनुसार सही पेड़ लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता और नाकारात्मक ऊर्जा धीरे धीरे कम होने लगती है। घर के सदस्यों की उन्नति को बढ़ाने के लिए भी घर के सामने सही पौधों को लगाना आवश्यक है।

आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से घर के सामने कौन सा पेड़ लगाना चाहिए और इससे संबंधित अन्य जानकारियों के बारे में जानकारी देने वाला हूं इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

घर के सामने कौन सा पेड़ लगाना चाहिए?

घर के सामने कोई भी पेड़ लगाने से पहले ये जानना आवश्यक है की घर के सामने का कोई भी पेड़ 5 फीट से अधिक ऊंचाई वाला नहीं होना चाहिए, क्योंकि पेड़ अगर 5 फीट से अधिक ऊंचाई का हो जाए तो उसकी छाव घर पर पड़ती है और वस्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है।

शास्त्रों में ऐसी भी मान्यताएं हैं कि अगर मुख्य द्वार के सामने बड़े-बड़े वृक्ष लगा दिए जाएं तो घर में प्रवेश कर रही सकारात्मक ऊर्जाओ में कमी हो जाती है क्योंकि वे वृक्ष उनकी पथ में बाधा लाने का काम करते हैं।

नीचे बताए गए बड़े पेड़ों को घर से थोड़ी दूरी पर लगाना उचित है। और सभी पेड़ों को वस्तु के अनुसार अलग अलग दिशा में लगाना अनिवार्य होता है।

पेड़ पौधे वातावरण में पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। अलग अलग रोगों की ओषधि बनाने के लिए पेड़ पौधों की जड़ी बूटियों का उपयोग किया जाता है। घर के सामने लगाने वाले कुछ आवश्यक पेड़ जैसे,

1. तुलसी

तुलसी का पेड़ घर के सामने लगाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा आती है और नाकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर निकलती है।

तुलसी की पत्तियों का रस स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी होता है।

तुलसी का पेड़ घर में लगाने के साथ साथ इसको वस्तु के अनुसार सही दिशा में लगाना भी अति आवश्यक होता है। वस्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पेड़ ईशान कोण या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

2. बेल

ऐसा माना जाता है की बेल के पेड़ में भगवान शिव स्वयं निवास करते हैं, क्योंकि ये पेड़ भगवान शिव के पसंदीदा पेड़ों में से एक है। 

बेल का पेड़ घर के सामने लगाने से घर में धन की वर्षा होती है, और घर की सुख, समृद्धि हमेशा बरकार रहती है। इस पेड़ को सही दिशा में लगाना आवश्यक होता है।

वस्तु शास्त्र के अनुसार बेल का पेड़ लगाने की सही दिशा उतर पश्चिम या उत्तर पूर्व मानी जाती है।

3. अश्वगंधा 

अश्वगंधा का पेड़ घर के बाहर लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि इसको लगाने से घर के सभी प्रकार के वस्तु दोष समाप्त हो जाते हैं और घर में रहने वाले सदस्य सुखी जीवन व्यतीत करने लगते हैं।

ये पेड़ आयुर्वेदिक ओषधि के रूप में भी उपयोग में आता है। वस्तु शास्त्र के अनुसार अश्वगंधा के पेड़ को लगाने की सही दिशा पूर्व मानी जाती है।

4. अशोक

अशोक का पेड़ घर के बाहर लगाने से घर वालों की सुख और समृद्धि बढ़ाने में मदद मिलती है। ये पेड़ घर की नाकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करता है। 

इस पेड़ को भी लगाते समय दिशा का ध्यान रखना अति आवश्यक है। वस्तु शास्त्र के अनुसार अशोक के पेड़ को घर के सामने उत्तर दिशा में लगाना उचित माना जाता है।

5. आंवला 

आंवला का पेड़ लगाने से घर के सभी क्लेस दूर हो जाते हैं, और सुख शांति निरंतर बनी रहती है। हिंदू धर्म में कार्तिक माह की द्वादशी को आंवले के पेड़ के नीचे खाना बनाना और आंवला खाना शुभ माना जाता है।

कई धार्मिक मान्यताओं में ऐसा माना जाता है की आंवले के पेड़ में सभी दिवताओं का निवश रहता है, इसीलिए ज्यादातर लोग इसकी पूजा भी करते हैं। वस्तु के अनुसार आंवले का पेड़ लगाने की सही दिशा उत्तर या पूर्व दिशा दोनो हो सकती है।

6. शमी 

ऐसी कई प्भ्रांतियां फैली हुई है की शमी का पेड़ घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन लोगों का ऐसा मानना बिलकुल गलत है। शमी के पेड़ में शनि देव का निवास होता हैं। जिन लोगों की कुंडली में शनि खराब होते हैं उनको शमी के पेड़ के सामने शाम को सरसो के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

वस्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पेड़ को घर के सामने की बाईं तरफ लगाना शुभ माना जाता है। इसको घर के सामने लगाने से परिवार के लोगों में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है।

 7. श्वेतार्क

वस्तु के अनुसार श्वेतार्क का पेड़ घर के सामने लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि इसको लगाने से घर वालों की तरक्की में बढ़ोतरी होती है। इस पेड़ को लगाते समय ध्यान रखने योग्य सबसे जरूरी बात यह है की इसको गमले में लगाने के बजाय जमीन में लगाएं। क्योंकि जमीन में लगाने से इसका प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है।

इस पेड़ को घर में लगाने से घर के मालिक को अकाश्मिक धन की प्राप्ति होती है।

8. गुड़हल

गुड़हल के पेड़ का फूल ज्यादातर देवताओं के पसंदीदा फूलों में से एक है। इस पेड़ का फूल हनुमान जी, लक्ष्मी मां, दुर्गा मां, सूर्य भगवान आदि देवताओं को पसंद होता है। इस पेड़ को घर के बाहर लगाना शुभ माना जाता है।

9. नीम 

नीम का पेड़ घर के सामने लगाना शुभ माना जाता है। नीम के पौधों को घर के आसपास लगाने की सलाह दो डॉक्टर भी देते हैं। यह ऐसा पौधा है जो हमें भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करता है।

नीम का पौधा घर पर लगाने से घर में रोगों का प्रवेश नहीं हो पाता। परिवार के सदस्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से सुरक्षित रहते हैं। हमें नीम का पेड़ मुख्य द्वार के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए बल्कि इसे 5 से 8 फुट की दूरी पर लगाएं क्योंकि घर की छाया का नीम के पेड़ पर पडना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता।

नीम का पेड़ घर के सामने लगाने से शनि और केतु जैसे क्रूर ग्रहों के दुष्प्रभावों से छुटकारा मिलता है तथा ग्रहों की बुरी महादशाओं में अगर हम नीम के पौधे पर जल डाले हैं तो हमें अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। नीम का पेड़ घर के सामने दक्षिण दिशा की ओर लगाना आपके लिए ज्यादा श्रेष्ठ फलदाई हो सकता है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी तो अपने जान पहचान वालों को शेयर करें।