अशोक का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए?

अशोक का पेड़ घर के बाहर लगाने से घर वालों पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। लेकिन लगाने से पहले इसकी शुभ दिशा के बारे में जानना अति आवश्यक है क्योंकि इसको  गलत दिशा में लगाने से बुरा प्रभाव पड़ सकता  है।

अशोक के पेड़ को घर में लगाने से घर में सुख, समृद्धि, और शांति बनाए रखने में मदद मिलती है और घर के लोगों के जीवन से बाधाएं कम होती हैं।

अशोक के पेड़ को सीता अशोक भी कहा जाता है। इसके बारे में रामायण में बताया गया है कि जब माता सीता लंका में थीं तो वो अपना काफी समय अशोक के वृक्ष के नीचे ही बिताती थी इसलिए इस पौधे की महत्वता और बढ़ जाती है।

आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अशोक का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए और इससे संबंधित अन्य जानकारियों के बारे में जानकारी देने वाला हूं इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

अशोक का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए?

सामान्य तौर पर अशोक का पेड़ घर के बाहर उत्तर की दिशा में लगाना चाहिए। अगर हम दी गई दिशा में इस पौधे को नहीं लगाते तो इसके अनेक दुष्प्रभाव देखने पड़ सकते हैं। 

धार्मिक ज्ञानियों की मान्यता है कि अशोक के पेड़ को सही दिशा में लगाएं तो धन की देवी लक्ष्मी यानी सीता माता यहां निवास करती हैं। अब जिसके घर के आसपास स्वयं माता सीता निवास करती हों उसके घर में धन की कमी कैसे हो सकती है।

शास्त्रों मैं ऐसा भी कहा गया है कि अशोक का पेड़ घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालता है, और सकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश कराता है। इसीलिए घर के बाहर अशोक का पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।

घर के सामने अशोक का पेड़ लगाते समय एक बात का अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि यह वृक्ष आप के मुख्य द्वार के एकदम सामने नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा है भी तो कम से कम इसे 5 से 6 फुट की दूरी पर लगवाएं।

अशोक का पेड़ लगाने के फायदे

अशोक का पेड़ घर में लगाने से बहुत से फायदे होते हैं जैसे,

  1. ऐसा माना जाता है अशोक के बीज से बना हुआ पाउडर श्वसन से संबंधित समश्याें के इलाज के लिए उपयोगी होता है। इसीलिए अस्थमा और टी बी के ज्यादातर मरीज इस पाउडर का उपयोग करते हैं।
  1. वस्तु शास्त्र के अनुसार अशोक की पत्तियों को हर सोमवार को पूजा घर में रखने से घर की समृद्धि और घर में धन संपत्ति बरकरार रहती है।
  1. अशोक की पत्तियों को पानी में डालकर 41 दिन तक नहाने से दांपत्य जीवन की बाधाओं में कमी आती है।
  1. वस्तु शास्त्र के अनुसार अशोक का पेड़ सकारात्मक ऊर्जा का श्रोत होता है। और इसमें ऐसा भी कहा जाता है की ये पेड़ घर में लगाने से नाकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है।
  1. अशोक का पेड़ घर पर लगाने से घर वालों के को चिंता और तनाव से मुक्ति मिलती है क्योंकि ये घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलता है।
  1. अशोक के पेड़ की छाल का उपयोग हड्डियों के टूटने या फ्रैक्चर होने पर किया जाता है। हड्डियों के टूटने या फ्रैक्चर होने पर  5 ग्राम सूखे हुए छाल के पाउडर को दूध में डालकर पीना चाहिए।
  1. महिलाओं के लिए भी अशोक के पेड़ की छाल का उपयोग फायदेमंद होता है। छाल के पाउडर को दूध के साथ पीने से महिलाओं की अनियमित मासिक धर्म को नियमित करने में और सही हार्मोन के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।
  1. अशोक के बीज से बना हुआ पाउडर पेशाब से संबंधित समस्या और गुर्दे की पथरी की समस्या छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

अशोक का पेड़ किस दिन लगाना चाहिए?

अशोक के पेड़ को हफ्ते में किसी भी दिन लगा सकते हैं, लेकिन इसको लगाने का सबसे उचित महीना अगस्त होता है।

अशोक का पेड़ कितनी ऑक्सीजन देता है?

अशोक का पेड़ अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता के साथ-साथ अपने चारों ओर की हवा को शुद्ध करने की क्षमता के लिए लोकप्रिय है। ये पेड़ वातावरण से जहरीले पदार्थों का अवशोषण करता है और अत्यधिक मात्रा में स्वक्ष ऑक्सीजन देता है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी तो अपने जान पहचान वालों को शेयर करें।