घर के बाहर की दीवार का कलर (Vastu tips)

रंग हमारे जीवन में काफी महत्ता रखते हैं। क्या कभी अपने सोचा है की बिना रंगों के ये दुनिया कैसी होती? हम सब का पूरा जीवन काली और सफेद (Black and white) फिल्मों की तरह होता।

जिस प्रकार हमारी जिंदगी को रंगीन करने में रंगो का महत्व होता है उसी प्रकार घरों को भी सुंदर और रंगीन करने में रंगो का महत्व होता है लेकिन घर में लगे रंग अगर वास्तु के अनुसार ना हों तो यह हमारे लिए नकारात्मक भी हो सकता है।

खासकर बाहरी दीवार का कलर बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि घर में प्रवेश करने वाले मेहमान या दोस्तों पर सबसे पहली छाप घर की बाहरी दीवारों के रंग ही छोड़ते हैं।

हमें घर की बाहरी दीवारों के रंग का इस्तेमाल इस प्रकार करना चाहिए कि भले ही हम कहीं से थके हारे आ रहे हैं पर उन रंगों के देखने मात्र से ही हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाए।

घर के बाहर की दीवार का कलर
घर के बाहर की दीवार का कलर

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे रंगों का वर्णन है जिनका उपयोग घर की बाहरी दीवार पर जाने से हमें सभी प्रकार से अच्छे परिणाम मिलते हैं।

आज मैं आपको उन रंगों के बारे में जानकारी दूंगा जिनका उपयोग आपको अपने घर के बाहर की दीवार पर करना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल (Article) को अंत तक जरूर पढें।

घर के बाहर की दीवार का कलर | Ghar ke bahar ki diwar ka colour

आज मैं आपको सात ऐसे रंगों की जानकारी देंगे जिससे घर की सुंदरता बरकरार रहे साथ ही साथ घर में सुख समृद्धि भी प्रवेश करे।

1. पीला रंग | Yellow Colour

पीले रंग का उपयोग घर की बाहरी दीवार पर करने से सदस्यों की निर्णय लेने की क्षमता और बुद्धिमानी बढ़ती है। इस रंग का उपयोग करने से घर में खुशहाली बरकरार रहती है।

पीले रंग को ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। वास्तु शास्त्र में यहां तक कहा गया है की जिन कमरों में सूर्य की रोशनी ना पहुंच पाती हो उन कमरों में हमें पीले रंग का उपयोग ही करना चाहिए।

हमें पीले रंग का उपयोग पूर्व की दिशा में करना ही चाहिए। अगर आपके घर में पीले रंग का उपयोग सही से हुआ है तो आपको अपने मित्रों से अनेक प्रकार के लाभ होने की संभावनाएं बनती है।

घर के सदस्यों की आपस में बहुत अच्छी बनने लगती है। एक दूसरे की आपसी समझ (Mutual understanding) बढ़ने लगती है। बिगड़े हुए रिश्ते बनने लगते हैं।

2. सफेद रंग | White Colour

सफेद रंग को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप किस रंग का उपयोग अपने घर की बाहरी दीवार पर करते हैं तो घर में शुद्धता और पवित्रता आती है।

घर के बाहर का रंग हमारे विचारों को दर्शाता है। अगर हम घर के बाहर एक पवित्र और साफ सुथरा रंग का उपयोग करते हैं तो पूरे दिन हमारे दिमाग में सकारात्मक विचार ही आते हैं।

सफेद रंग का उपयोग करने से घर में कलह नहीं होती है। सदस्यों के मध्य शांति बरकरार रहती है। लंबे समय से चल रही लड़ाईयाँ भी समाप्त हो जाती है।

3. गुलाबी रंग | Pink Colour

गुलाबी रंग का उपयोग हम अपने घर की बाहरी दीवारों पर कर सकते हैं। गुलाबी रंग को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसका उपयोग करने से घर के सदस्यों के मध्य प्रेम बढ़ता है।

कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग बिना बात के ही तनाव पूर्ण रहते हैं। इस तनाव से छुटकारा पाने के लिए उन्हें अपने घर में गुलाबी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

गुलाबी रंग का प्रयोग घर की बाहरी दीवारों पर करने से पति पत्नी के दांपत्य जीवन में प्रसन्नता रहती है और उन दोनों में अच्छे प्रेम संबंध बरकरार रहते हैं।

4. हरा रंग | Green Colour

हमें हमेशा ताजगी का अहसास किसी बगीचे में या वृक्षों के आस पास होता है। अगर हम अपने घर की बाहरी दीवारों पर भी हरे रंग का इस्तेमाल करते हैं तो हमें घर के भीतर ताजगी का एहसास हो सकता है।

हम अपने चारों तरफ हरियाली से घिरे हुए होते हैं और जब तक यह हरियाली है तभी तक इस पृथ्वी पर जीवन संभव है इसलिए हरे रंग की महत्वता बहुत ज्यादा है।

हरे रंग का उपयोग घर की दीवार पर करने से घर के सदस्यों की उम्र का अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता क्योंकि वह अपने उम्र से 5-10 साल कम के ही लगते हैं।

5. नीला कलर | Blue Colour

घर की बाहरी दीवार पर नीला कलर लगाने वाले व्यक्ति कभी भी आपको सर झुका कर चलते हुए नहीं दिखेंगे। उनका आत्मविश्वास उनको इतना मजबूत बना देता है कि वे जीवन की हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं।

इस रंग के उपयोग से घर के सदस्य शांत सुशील, बुद्धिमान और कल्पनाशील होते हैं।

नीला रंग जल का प्रतीक होता है। जिस प्रकार जल से बना समंदर अनेक प्रकार की मछलियों को अपने भीतर रख लेता हैं उसी प्रकार घर की बाहरी दीवार पर लगा नीला रंग इंसानों को भी प्रसन्नता से अपने भीतर रख लेता है।

6. नारंगी रंग | Orange Colour

नारंगी रंग सूर्य की चमक है। इस रंग का उपयोग बाहरी दीवार पर करने से घर के मालिक का नाम और यश चारों दिशाओं में फैलता है।

इस रंग का उपयोग करने से आपके घर में अनेक महमान आ सकते हैं और आपको महमानों के आगमन से भी लाभ हो सकता है। इसलिए जिस भी प्रकार से देखें ये रंग आपके लिए शुभ ही शुभ है।

7. भूरा रंग | Brown Colour

भूरा रंग ठहराव का प्रतीक हैं। इसका उपयोग घर की बाहरी दीवारों पर करने से घर में खुशियों का ठहराव हो जाता है। सकारात्मक ऊर्जाएं भी आकर्षित होकर घर के भीतर प्रवेश कर जाती हैं।

आपके रिश्तों में स्थिरता प्रदान करने का काम भूरा रंग कर सकता है। टूट चुके रिश्ते भी आपस में जुड़ सकते हैं।

कई घरों से यह शिकायत आती है कि हमारे बेटे या बेटियों का पैर घर में टिकता ही नही है। उनको दिनभर घूमने की आदत लग चुकी है। अगर आप उनको घर में ठहराना चाहते हैं तो भी आप घर की बाहरी दीवारों पर भूरा रंग इस्तेमाल कर सकते हैं।

हम अपने घर के बाहर ऊपर दिए गए रंगों का उपयोग करके घर को आकर्षक और वास्तु के अनुसार बना सकते हैं।

हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना ना भूलें।