वृश्चिक राशि का जीवनसाथी (5 राशियां)

वृश्चिक राशि का जीवनसाथी? वृश्चिक राशि का जीवनसाथी कर्क, मीन, कन्या, वृषभ और मकर राशियां हो सकती हैं। यह हो गई संक्षिप्त में जानकारी चलिए विस्तार से जानते हैं वृश्चिक राशि के जीवनसाथी के बारे में।

वृश्चिक राशि का जीवनसाथी वही हो सकता है जो उनके वास्तविक स्वरूप को समझता हो और वास्तव में उनकी सराहना करता हो। इनके साथ रिश्ते निभाना आसान नहीं होता है खास करके तब, जब आप उनको समझ नहीं पाते।

अगर आप वृश्चिक राशि के जातकों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं तो वह आपके सबसे वफादार मित्र हो सकते हैं लेकिन आपका एक गलत कदम आपको इनसे दूर कर सकता है।

इन्हें धोखा देने वालों से सख्त नफरत होती है। यह धोखे बाजों को कभी सम्मान नहीं दे पाते बल्कि उस व्यक्ति के साथ आसानी से जीवन बिता सकते हैं जो इनके दिल और दिमाग के बारे में समझे।

वृश्चिक राशि का जीवनसाथी
वृश्चिक राशि का जीवनसाथी

वृश्चिक राशि के लोग अपने जीवन में दिमागी तौर पर स्पष्ट होते हैं और वह अपने जीवनसाथी से भी स्पष्टता की उम्मीद करते हैं। इन्हें परंपराओं से प्रेम होता है। वृश्चिक राशि के लोग विवाह के पहले शारीरिक संबंध बनाने से हिचकिचाते हैं।

वृश्चिक राशि के लोग प्रेम में वफादार होते हैं और अगर इनका जीवन साथी इनसे वफादारी निभाता है तो ये उनके उत्कृष्ट साथी बन जाते हैं। इसके अलावा ये बेहद भावुक भी होते हैैं।

वृश्चिक राशि के लोग जिद्दी, साहसी, प्रतिस्पर्धी, और रहस्यमय होते हैं। वे जिस कार्य को करने की ठानते हैं उसे पूर्ण करके ही छोड़ते हैं। उन्हें एक ऐसे साथी की आवश्यकता होती है जो स्वतंत्र, महत्वाकांक्षी, वफादार और समझदार हो।

आज मैं आपको पांच ऐसी राशियों के बारे में बताऊंगा जो वृश्चिक राशि वालों के जीवनसाथी हो तो दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है।

वृश्चिक राशि की जीवनसाथी हो सकती हैं ये पांच राशियां

1. कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र में कर्क राशि को वृश्चिक राशि का बेहतरीन जीवनसाथी माना गया है। यह दोनों राशियां एक साथ अपना जीवन आसानी से बिता सकते हैं।

जब एक ही तत्व की दो राशियां एक साथ मिलती हैं तो उनका पास आना आसान हो जाता है। चूंकि वृश्चिक और कर्क दोनों जल तत्व की राशियां हैं इसलिए वे संवेदनशील, एक दूसरे की भावनाओं को समझने वाले और सहानुभूति रखने वाले होते हैं।

कई बार कर्क और वृश्चिक के मध्य बातचीत ना होने पर भी भावनाओं से एक दूसरे की बात को समझ लेते हैं। ये उनको संबंधों को ठीक रखने का एक बड़ा कारण है।

कर्क वृश्चिक की गहराई और ताकत की ओर आकर्षित होता है वही वृश्चिक कर्क की देखभाल करने की क्षमता की सराहना करता है। ये उनके यौन संबंध भी बेहतरीन करता है।

कर्क और वृश्चिक का तालमेल बहुत अच्छा रहता है। दोनों एक दूसरे के प्रति सहज रहते हैं। कर्क वृश्चिक के साथ रहने पर काफी सुरक्षित महसूस करता है वही वृश्चिक कर के साथ प्यार और पोषित महसूस करता है। यही इन दोनों के संबंधों को बेहतरीन बनाता है।

2. मीन राशि

वृश्चिक राशि के जीवन साथी के रूप में मीन राशि एक बेहतरीन विकल्प सामने आता है। वास्तव में यह जोड़ी दूसरे व्यक्तियों को ईर्ष्यालु बना सकती है क्योंकि इनका संबंध इतना गहरा और संतोषजनक होता है की देखने वालों के मन में दुर्भावनाएं आ ही जाती हैं।

मीन और वृश्चिक दोनों ही राशियां जल तत्व की बनी होती हैं इसलिए इनका एक साथ रहना आसान हो जाता है। दोनों एक दूसरे की मनोस्थिति को आसानी से समझ लेते हैं ये भी उनके रिश्ते को गहरा और संतोषजनक बनाता है।

वृश्चिक बहुत ही समर्पित और सुरक्षात्मक साथी होता है, ठीक वही जो मीन राशि को चाहिए। मीन राशि के साथ अगर किसी ने दुर्व्यवहार किया तो उसका हश्र बुरा होता है। शायद यही वृश्चिक का प्यार दिखाने का तरीका है।

वृश्चिक और मीन राशि आपस में काफी रोमांटिक होते हैं और ये गोपनीयता को महत्व देते हैं। ये दोनो एक साथ मिलकर आध्यात्म की ओर भी जा सकते हैं।

3. मकर राशि

वृश्चिक और मकर राशि की महत्वाकांक्षाएं एक सी होती हैं। ये दोनो कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं और सुरक्षा को बहुत मूल्यवान समझते हैं।

वृश्चिक के मुकाबले मकर राशि के पास भावनात्मक बल कम होता है लेकिन मकर बोलचाल में इतना निपुण होता है कि वह अपनी भावनाओं को अपनी बातों से व्यक्त कर देते हैं जो कि दोनों के संबंधों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

वृश्चिक जल तत्व राशि है और मकर पृथ्वी तत्व। जिस प्रकार जल पृथ्वी को जीवन प्रदान करता है और पृथ्वी जल को बहने में मदद करती है उसी प्रकार वृश्चिक और मकर एक दूसरे के मददगार साबित होते हैं।

4. कन्या राशि

कन्या राशि का आधिपत्य बुध ग्रह के पास होता है जो कि संचार का स्वामी है लेकिन कन्या राशि वाले बुद्ध के शांति और बौद्धिक पक्ष की ओर पकड़ रखते हैं और वही वृश्चिक राशि भावनाओं पर निर्भर रहते हैं।

कन्या और वृश्चिक दोनों ही राशियां शांति का प्रतिनिधित्व करती हैं यह इन दोनों के भीतर एक बड़ी समानता है। एक साथ ये दोनो मौन होने का अनुभव कर सकते हैं।

वृश्चिक जल तत्व राशि है और कन्या पृथ्वी तत्व। जिस प्रकार जल पृथ्वी को जीवन प्रदान करता है और पृथ्वी जल को बहने में मदद करती है उसी प्रकार वृश्चिक और कन्या एक दूसरे के मददगार साबित होते हैं।

कन्या राशि वाले थोड़ा डरपोक होते हैं वही वृश्चिक निडर और धाकड़ तरीके से रहते हैं। यह दोनों विपरीत होने के कारण एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। वृश्चिक के साथ रहने पर कन्या को डर का आभास कम होता है।

5. वृष राशि

वृषभ राशि के जातक जमीन से जुड़े और अपनी हर भावना के प्रति ईमानदार होते हैं वही वृश्चिक राशि वाले गोपनीयता में रहना चाहते हैं और यह भी जरूरी नहीं की इमानदारी हमेशा इन का हिस्सा रहे।

यह सुनकर आपको ऐसा प्रतीत हो रहा होगा कि वृषभ और वृश्चिक राशि वाले एक दूसरे के जीवनसाथी नहीं हो सकते। दोस्तों इन दोनों का संयोजन कठिन हो सकता है लेकिन अगर इस पर सही तरीके से काम किया जाए तो यह संबंध लंबे समय तक चल सकता है।

वृश्चिक और वृषभ राशि के मध्य अपार शारीरिक अतरंगता रहती है और समय के साथ यह दोनों आपस में भावनात्मक समझ भी विकसित कर लेते हैं इसलिए ये दोनो सही तरीके से एक दूसरे को समझने की कोशिश करें तो यह रिश्ता लंबे समय तक टिक जाएगा।

ये भी पढ़े: शादी के बाद मांगलिक दोष उपचार

मैने वृश्चिक राशि के जीवन साथी के लिए 5 ऐसी राशियों के बारे में जानकारी दी है जिनसे संबंध बनाने से आपका जीवन खुशहाल रह सकता है।

आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना ना भूलें।

ये भी पढ़ें: कन्या राशि का जीवनसाथी कौन हो सकता है?