तुला राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए?

तुला राशि वाले जातक वायु तत्व के बने होते हैं, और इस राशि के लोग बहुत अधिक वास्तविक तथा न्याय प्रिय होते हैं। वास्तविक रहने का मतलब है की इन लोगों को दिखावा करना पसंद नहीं होता है ये लोग अपने सही व्यक्तित्व को दूसरों के सामने रखना पसंद करते हैं।

न्याय प्रिय होने का मतलब है कि इस राशि के लोग हमेशा सही का साथ देने वाले होते हैं और सही के साथ खड़े रहते हैं चाहे फिर आगे परिणाम कुछ भी हो। 

इस राशि के लोग परिवार के साथ रहना भी पसंद करते हैं और परिवार वालों के साथ रिश्तों में संतुलन बनाए रखना इन्हे अच्छे से आता है। क्योंकि इनकी राशि ही तुला होती है और तुला का काम ही संतुलन बनाना होता है।

आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से तुला राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए और इससे संबंधित अन्य जानकारियों के बारे में जानकारी देने वाला हूं इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

तुला राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए?

तुला राशि वालों को शुक्रवार का व्रत करना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और मां दुर्गा का होता है। इस दिन मां लक्ष्मी और मां दुर्गा दोनों की पूजा तुला राशि वालों को सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ करना चाहिए।

शुक्रवार के दिन दुर्गा मां की पूजा के लिए दुर्गा सप्तशती, दुर्गा कवच, कीलक का पाठ आदि करना चाहिए। मां लक्ष्मी और दुर्गा दोनों लाल रंग का फूल अर्पित करना चाहिए, क्योंकि लाल रंग के फूल दोनो के पसंदीदा फूलों में से एक हैं।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन संपत्ति की कमी कभी भी नही होती है और मां दुर्गा की पूजा करने से घर में सुख और शांति निरंतर बनी रहती है। 

तुला राशि वाले लोग वैभव लक्ष्मी का व्रत भी कर सकते हैं। ये व्रत शुक्रवार के दिन किया जाता है और मां लक्ष्मी, मां दुर्गा, तथा मां संतोषी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। 

वैभव व्रत को 11 शुक्रवार या 21 शुक्रवार तक अवश्य करना चाहिए। क्योंकि अगर ये व्रत 11 या 21 शुक्रवार तक नहीं किया जाता है तो व्रत करने वालों की मनोकना पूरी नहीं हो पाती है तथा मां लक्ष्मी भी प्रसन्न नही हो पाती हैं।

तुला राशि वालों को कौन से भगवान की पूजा करनी चाहिए?

तुला राशि वालों को मां लक्ष्मी, मां दुर्गा तथा मां संतोषी की पूजा करनी चाहिए। इनकी पूजा शुक्रवार के दिन करना अधिक शुभ माना जाता है, क्योंकि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी, मां दुर्गा तथा मां संतोषी का माना जाता है।

इनकी पूजा में इनको लाल फूल तथा लाल फल अर्पित करना चाहिए।

तुला राशि को कौन सा धागा पहनना चाहिए?

तुला राशि वालों को सिल्क का धागा पहनना चाहिए। लेकिन शिल्क का धागा पहनने से पहले ज्योतिषीय परामर्श लेना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि अगर इस राशि के जातक की कुंडली में शुक्र पीड़ित है तो ये धागा पहनने के बुरे प्रभाव भी देखने को मिलते हैं।

क्या तुला राशि वाले कछुए की अंगूठी पहन सकते हैं?

तुला राशि वाले कछुए की अंगूठी पहन सकते हैं, क्योंकि कछुए को अंगूठी पहनें से पहनने वाले के घर की सुख और समृद्धि में बढ़ती है और धन लाभ भी होता है।

तुला राशि को कौन सा धातु पहनना चाहिए?

तुला राशि वालों को सोने में जाड़ा हुआ हीरा धारण करना चाहिए। अगर आप किसी कारणवश हीरा नहीं खरीद सकते तो आपको ओपल धारण करना चाहिए।

सामान्य तौर पर मैं हर व्यक्ति को यही सुझाव देता हूं कि किसी भी रत्न को धारण करने से पहले ज्योतिषीय परामर्श लेना आवश्यक है क्योंकि आपको रत्नों के बुरे प्रभाव देखने को भी मिल सकते हैं।

रत्न ग्रहों को मजबूत कर देते हैं। अगर वह ग्रह जिसका हमने रत्न धारण किया है हमारी कुंडली में बुरा प्रभाव दे रहा है तो मजबूत करने पर वह हमें अति निकृष्ट परिणाम देगा।

तुला राशि की मित्र राशियां कौन कौन सी है?

तुला राशि की मित्र राशियां है कुंभ और मिथुन। आपको तुला राशि वाले अधिकतर इन्हीं दो राशि के व्यक्तियों के साथ दिखेंगे। मेष और सिंह राशि वाले भी इनके मित्र की श्रेणी में आ जाते हैं।

तुला राशि के लिए कौन सा व्यापार लाभ?

तुला राशि के जातक अगर मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी पार्लर, इवेंट प्लानिंग, कानूनी परामर्श, काउंसलिंग सेंटर, कला व्यवसाय आदि व्यापार करें तो इन्हें लाभ अवश्य मिलेगा। 

तुला राशि का दुश्मन कौन है?

सामान्य तौर पर तुला राशि वाले सभी से मित्रता रखने का प्रयत्न करते हैं क्योंकि तुला का काम है संतुलन बनाए रखना। फिर भी अगर इनकी शत्रु राशियों के बारे में ध्यान दें तो कर्क, वृश्चिक और कन्या राशि वाले इनके शत्रु हो सकते हैं।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी तो अपने जान पहचान वालों को शेयर करें।