सूर्य पर शनि की दृष्टि का फल 

ज्योतिष शास्त्र में दो ऐसे ग्रह हैं जिनको लेकर हम सभी के मन में कई सारी भ्रांतियां बनी रहती हैं वह ग्रह है सूर्य और शनि। इन दोनों ग्रहों का काफी विपरीत स्वभाव होता है जिस कारण जब यह दोनों एक दूसरे पर दृष्टि डालते हैं तो कुछ रोचक स्थितियां पैदा होती हैं।

आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाला हूं कि जब भी सूर्य पर शनि की दृष्टि पड़ती है तो उसका क्या फल होता है साथ ही साथ मैं आपको इनके उपाय भी बताऊंगा इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

सूर्य पर शनि की दृष्टि का फल

दोस्तों शनि देव की दृष्टि बहुत ही घातक होती है इसलिए कई बार हमसे कहा जाता है कि शनिदेव की मूर्ति के सामने खड़े होकर पूजा नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसे में उनकी दृष्टि हम पर पड़ जाती है। तो चलिए जानते हैं की क्या स्थिति या होंगी जब शनि की दृष्टि सूर्य पर पड़ेगी।

1. पिता से मतभेद

जब भी सूर्य पर शनि की दृष्टि पड़ती है तो व्यक्ति का अपने पिता से मतभेद होता है। अगर कुंडली में और स्थितियां खराब हो तो पिता-पुत्र एक साथ नहीं रह पाते। यह शनि की दृष्टि का बुरा परिणाम है।

2. आत्मविश्वास में कमी

अगर किसी की कुंडली में सूर्य पर शनि की दृष्टि पड़ जाए तो उस व्यक्ति का आत्मविश्वास कम हो जाता है। वह व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में अपने आप को साबित करने में असफल हो जाता है। ऐसे लोग बड़ी ही सरलता से दूसरे की बातों में आ जाते हैं क्योंकि उनका खुद पर विश्वास कम रहता है।

3. सरकारी चीजों का लाभ देर से होना

अगर आपके सूर्य पर शनि की दृष्टि है और आप किसी सरकारी काम के पूर्ण होने की उम्मीद कर रहे हैं तो निश्चित ही आपका काम देर से होगा। कई सारे बच्चे सरकारी नौकरी के पीछे लगे रहते हैं लेकिन कुंडली में अगर उनके सूर्य पर शनि की दृष्टि है तो उन्हें सरकारी नौकरी के लिए बहुत इंतजार करना पड़ सकता है।

ऐसा नहीं है कि वह व्यक्ति नौकरी पाएगा ही नहीं या उसका सरकारी कार्य कभी पूर्ण नहीं होगा लेकिन शनिदेव व्यक्ति को कोई भी काम देने से पहले उसे उस कार्य में संपूर्ण तरीके से परिपक्व बनाना चाहते हैं। जब वह व्यक्ति ऐसा कर लेता है तब उसका कार्य सिद्ध हो जाता है।

4. मान सम्मान में कमी

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य मान सम्मान का कारक होता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य पर शनि की दृष्टि हो उसके मान सम्मान में कमी आ जाती है। वह व्यक्ति सम्मान के लिए चाहे जितना परिश्रम कर ले उसे उसकी मेहनत से थोड़ा कम ही मान सम्मान प्राप्त होता है।

5. आंखों में समस्या

पुरुषों की कुंडली में सूर्य का अच्छा होना उनकी दाहिनी आंख के लिए महत्वपूर्ण है तो वहीं महिलाओं की कुंडली में बाई आंख के लिए लेकिन अगर शनि सूर्य को देखता है तो कहीं ना कहीं हमारी दाहिनी आंख में किसी प्रकार की समस्या सकती है। अगर आपकी कुंडली में ऐसी परिस्थिति है तो आपको अपनी आंखों का चेकअप कराते रहना चाहिए।

6. पाचन तंत्र सही कार्य न करना

सूर्य पर शनि की दृष्टि होने से व्यक्ति का पाचन तंत्र खराब हो सकता है। ऐसा देखने में आया है कि ऐसे व्यक्ति अक्सर अपने पाचन क्रिया को लेकर परेशान रहते हैं।

7. हड्डियों में दर्द

सूर्य पर शनि की दृष्टि हड्डियों में दर्द को भी दर्शाती है। जिसका सूर्य मजबूत होता है उसकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं लेकिन अगर सूर्य पर शनि की दृष्टि पड़ जाए तो फिर हड्डियों में दर्द हो सकता है।

इन स्थितियों में करें यह उपाय

अगर आपकी कुंडली में सूर्य पर शनि की दृष्टि है तो निश्चित तौर पर सूर्य देव को आपको स्नान करने के बाद अर्घ्य चढ़ाना चाहिए जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़े साथ ही साथ आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति हो।

ऐसी परिस्थिति में आपको सदैव अपने पिता की सेवा करनी चाहिए जिससे आपका सूर्य मजबूत हो सके। आप सूर्य के कमजोर होने की स्थिति में आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ भी कर सकते हैं।