शुक्र को प्रसन्न करने के उपाय (पूरी जानकारी)

आजकल के समय में हर व्यक्ति को सुख, सुविधा और ऐश्वर्य चाहिए। क्या आपको पता है शुक्र एक ऐसा ग्रह है जो आपके जीवन को सुख सुविधाओं से भर सकता है।

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को नैसर्गिक शुभ ग्रह कहा गया है और इसे हमारे भौतिक सुख सुविधाओं का भी कारक माना जाता है।

अगर आपकी कुंडली में शुक्र बली है तो आपको भौतिक सुख-सुविधाओं में किसी भी प्रकार से कमी नहीं आएगी। आप दिखने में काफी आकर्षक और सुंदर होते हैं। आपके जीवन में किसी भी प्रकार से ऐश्वर्य की कमी नहीं होती।

शुक्र वैभव, संगीत और कला का भी कारक होता है। अगर आपकी कुंडली में शुक्र शुभ परिणाम दे रहे हैं तो आपकी रूचि संगीत और कला के क्षेत्र में बढ़ जाएगी या यूं कहें कि आप एक अच्छे गायक, एक अच्छे अभिनेता भी हो सकते हैं।

आमतौर पर शुक्र हमें शुभ परिणाम ही देते हैं लेकिन किसी भी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र अगर पीड़ित या कमजोर है तो उनको दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

शुक्र को प्रसन्न करने के उपाय
शुक्र को प्रसन्न करने के उपाय

हमारी कुंडली में शुक्र को प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। अगर किसी भी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र पीड़ित है तो उस व्यक्ति के दांपत्य जीवन में अनेक प्रकार की समस्याएं प्रकट हो सकती हैं। आर्थिक समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं।

कई बार लोग शिकायत करते हैं कि उनकी कुंडली नहीं है या वह कुंडली देखना नहीं जानते तो क्या वह अपने जीवन को देख कर यह नहीं जान सकते कि उनका शुक्र ठीक है या पीड़ित है।

दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप अपने दैनिक जीवन को देखकर कैसे समझ सकते हैं कि आपका शुक्र पीड़ित है और पीड़ित शुक्र के क्या उपाय करें इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

पीड़ित शुक्र के लक्षण | Pidit shukra ke lakshan

कुंडली में अगर शुक्र पीड़ित है तो आपको भौतिक सुखों को पाने में अनेक प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं। आपको अनेक प्रकार के आर्थिक संकटों से भी गुजरना पड़ सकता है।

शुक्र के कमजोर होने से जातक को अपनी मेहनत का पूर्ण तरीके से लाभ नहीं मिल पाता है। उसके अनेक प्रयत्न असफल हो जाते हैं।

सामान्य तौर पर जिन व्यक्तियों की कुंडली में शुक्र पीड़ित होता है वे ज्यादा साफ सुथरा रहना पसंद नहीं करते। तुम को गंदगी में जीना रास आने लगता है। ऐसे लोग ज्यादातर अपने कपड़ों को भी साफ सुथरा नहीं रख पाते।

आपके दांपत्य जीवन में उथल-पुथल का सबसे बड़ा कारण हो सकता है शुक्र का पीड़ित होना। अगर आपके अपने जीवन साथी से नहीं बनती है तो आपको शुक्र के उपाय अवश्य करने चाहिए।

शुक्र को प्रसन्न करने के उपाय | Shukra ko prasan karne ke upay

अगर आपको अपने जीवन में पीड़ित शुक्र के लक्षण दिख रहे हैं तो आपको नीचे दिए गए उपायों को अवश्य करना चाहिए जिससे आप अपने शुक्र ग्रह को प्रसन्न कर सकें।

1. शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने का सबसे बड़ा उपाय है कि आप को सफेद वस्त्र पहने चाहिए। जितना ज्यादा से ज्यादा संभव हो आप सफेद वस्त्र पहने। इससे ना तो सिर्फ आपके शरीर में निखार आएगा बल्कि आपके मन मस्तिष्क को ठंडक मिलेगी।

सफेद वस्त्र शुक्र ग्रह के आकर्षण का सबसे बड़ा कारण बनता है। जिससे आपके जीवन में अनेक प्रकार के सुखों का आगमन हो जाएगा। अगर आप ज्यादा सफेद कपड़े नहीं पहन पाते तो कम से कम आप को सफेद रुमाल रखनी चाहिए।

2. अगर आप शुक्र के दुष्प्रभावों से परेशान हैं तो आपको अपने घर में साफ सफाई रखने के साथ-साथ अपने शरीर को भी साफ सुथरा रखना चाहिए। हमेशा फैसला करें कि आप साफ-सुथरे कपड़े पहने।

3. कई बार लोग घर की दीवारों पर भूरे रंग का प्रयोग करते हैं। यह आपके शुक्र को कमजोर कर सकता है इसलिए घर की दीवारों पर सफेद रंग का इस्तेमाल करें जिससे आपके शुक्र और चंद्रमा दोनों मजबूत हो जाएंगे।

4. आपको निरंतर मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए जिससे आपका शुक्र मजबूत हो जाए। अगर आप नित्य प्रतिदिन या पूजा नहीं कर सकते तो आप को कम से कम शुक्रवार के दिन तो करनी ही चाहिए।

5. अक्सर भोजन ग्रहण करने से पहले आपको अपने भोजन का एक छोटा सा हिस्सा गाय के लिए रख देना चाहिए। यह आपके शुक्र को मजबूत कर देगा जिससे आपको अनेक प्रकार के लाभ देखने को मिलेंगे।

6. शुक्र को बलवान करने के लिए हमें मधुर संगीत सुनना चाहिए। उस संगीत से बचना चाहिए जो बहुत ही तेज आवाज करता हो।

7. इलायची के पानी से स्नान करना शुक्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इलायची का उपाय आपको जीवन में हर तरह के सुख और ऐश्वर्य प्रदान करता है।

सिर्फ एक इलायची आपके जीवन को सुखमय बना सकती है। आपको सिर्फ इतना करना है की एक इलायची लेकर थोड़े से पानी में उबाल लीजिए और उस पानी को अपने स्नान करने वाले पानी में छलनी से छान कर स्नान करिए और स्नान करते समय इस मंत्र का उच्चारण करिए

” ॐ द्रां द्रिं द्रौं स: शुक्राय नमः”

8. अपने शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन आपको व्रत रखना चाहिए। आज शुक्रवार का व्रत किसी भी शुक्ल पक्ष के शुक्रवार से कर सकते हैं।

आपको शुक्रवार के दिन सुबह स्नान आदि करके शुक्र मंत्र का जाप करना चाहिए और उसके पश्चात प्रसाद के रूप में सफेद चीजें जैसे दूध या चावल ग्रहण करना चाहिए।

किसी दिव्यांग विशेषकर एक आंख वाले व्यक्ति को दही का दान देने से आपके शुक्र को बल मिलता है। यदि संभव हो तो आप पहले दान पुण्य कर ले उसके बाद ही शुक्रवार के दिन अपना प्रसाद ग्रहण करें।

9. शुक्र को मजबूत करने के लिए सर्वश्रेष्ठ उपायों में से एक है सफेद चीजों का दान। आप अपनी क्षमता के अनुसार सफेद चीजें दान कर सकते हैं जैसे दूध, चावल, चांदी आदि।

10. शुक्र को मजबूती देने के लिए आप हीरा भी धारण कर सकते हैं। हीरा एक चमकदार रत्न है जो सभी दूसरे रत्नों से मजबूत होता है।

सामान्य तौर पर हीरा हर व्यक्ति नहीं खरीद सकता इसलिए हीरा पहनने से पहले किसी भी ज्योतिष शास्त्र के ज्ञानी से अपनी कुंडली दिखाकर सलाह अवश्य लें।

निष्कर्ष (Conclusion)

आप अगर कमजोर शुक्र से परेशान हैं तो आपको हमारे द्वारा बताए गए उपायों को करना चाहिए जिससे आपकी जिंदगी में सुख और ऐश्वर्य की कभी कमी ना हो।

आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना ना भूलें।