शुभ शनि के लक्षण (9 लक्षण)

कुंडली में शनि एक ऐसे ग्रह हैं जिनसे हर व्यक्ति कहीं ना कहीं भयभीत रहता है। लोग अक्सर अपनी समस्याओं को शनि के ऊपर डाल देते हैं लेकिन क्या सच में आप की सभी समस्याओं के कारण शनिदेव ही होते हैं।

दोस्तों शनि को दुख का कारक कहा गया है लेकिन ऐसा नहीं कि वह व्यक्ति को निरर्थक ही दुख देते हैं। अगर शनि के द्वारा किसी व्यक्ति को दुख दिया गया है तो निश्चित तौर पर उसके कर्म कहीं ना कहीं बुरे रहे होंगे क्योंकि शनि को न्यायाधीश कहा जाता है।

दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा किस शनि के शुभ होने के क्या लक्षण हो सकते हैं। दुख का कारण शनि अगर शुभ परिणाम दे तो हमारे जीवन में क्या बदलाव आ सकता है आज मैं इस सभी बातों के बारे में इस आर्टिकल में बात करने वाला हूं इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

शुभ शनि के लक्षण | Shubh Shani Ke Lakshan

आपके जीवन में शनि के अच्छे प्रभाव पड़ रहे हैं या नहीं यह आपको बड़ी ही सरलता से मालूम चलने वाला है क्योंकि मैं आपको शनि शुभ होने के कुछ ऐसे लक्षण बताने वाला हूं जो निश्चित तौर पर आपके जिंदगी में दिखते होंगे।

अगर आपके जीवन में नीचे दिए गए लक्षण मिल रहे हैं तो निश्चित तौर पर आपको शनि शुभ परिणाम दे रहे हैं और आपको किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। तो चलिए जानते हैं शुभ शनि के लक्षण।

1. लंबा और दुबला पतला होना

कई बार लोग घबराते हैं कि मैं इतना दुबला पतला क्यों हूं। दोस्तों शनि अगर किसी व्यक्ति के लिए शुभ परिणाम दे रहे हैं तो वह व्यक्ति को लंबा बनाने के साथ-साथ दुबला पतला भी बना देते हैं इसलिए आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। अगर आपके साथ ऐसा है तो निश्चित तौर पर आपके शनि शुभ परिणाम दे रहे हैं।

2. घने बाल का होना

आप अपने बालों को देखकर भी अंदाजा लगा सकते हो कि आपके लिए शनि शुभ है या अशुभ। अगर आपके बाल घने और मजबूत हैं तो आपको बिल्कुल भी फिक्र करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपके शनि निश्चित तौर पर शुभ परिणाम दे रहे हैं।

3. अनुशासन प्रिय होना

आजकल के समय में ज्यादातर व्यक्ति अनुशासन पर विश्वास नहीं रखते लेकिन अगर आपके साथ ऐसा है तो निश्चित तौर पर आप जान जाइए कि आपके शनि शुभ नहीं है वहीं अगर आप को अनुशासन में रहना, अपने जीवन के सभी कार्य अनुशासन में करना पसंद है तो यह आपके लिए शुभ शनि का संकेत है।

4. मेहनती होना

अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो मेहनत करने से नहीं भागते हैं और विपरीत परिस्थिति में कार्य करते रहते हैं तो निश्चित तौर पर आपके शनि शुभ परिणाम दे रहे हैं। शनि कर्म के स्वामी हैं इसलिए अगर आप कर्म को प्राथमिकता दे रहे हैं तो यह प्रवृत्ति आपके भीतर शनि के अशुभ होने के कारण ही आई है।

5. चीजों को भरपूर मात्रा में लेकिन विलंब से प्राप्त करना

अगर आपके शनि बहुत बलवान है और आपके लिए शुभ परिणाम दे रहे हैं तो वह आपकी इच्छा अवश्य पूरी कर आएंगे लेकिन तब जब आप कठिन परिश्रम करके उस चीज को पाने के लायक हो जाएंगे। 

दोस्तों शनि हमें सभी चीजें देते हैं लेकिन उस में विलंब अवश्य कर आते हैं तो अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं लेकिन उस में देरी होती है तो निश्चित तौर पर आपके शनि शुभ परिणाम दे रहे हैं।

6. आपके लिए काम करने वाले व्यक्तियों का अच्छा स्वभाव

आपके लिए जो भी व्यक्ति काम करते हैं अगर वह आपके प्रति निष्ठावान हैं तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत है। दोस्तों शनि नीचे तबके के व्यक्तियों, गरीब, असहाय लोगों का कारक होता है तो अगर ऐसे व्यक्ति आपके साथ सदैव अच्छा व्यवहार करते हैं तो यह आपके लिए शुभ शनि का सूचक है।

ऐसी परिस्थिति में आपको कभी भी इन व्यक्तियों का अपमान नहीं करना चाहिए और आपसे जो बन पड़े आपको इनकी सेवा भी करनी चाहिए अन्यथा यही शुभ शनि आपके लिए बुरे परिणाम भी दे सकते हैं।

7. न्याय प्रिय होना

अगर आप किसी के साथ अन्याय होता हुआ नहीं देख पाते भले ही वह व्यक्ति आप से कोई संबंध ना रखता हो तो यह आपके अच्छे शनि को दर्शाता है। दोस्तों शनि देव न्यायाधीश कहे गए हैं इसलिए अगर आपकी न्याय के प्रति रुचि है और आप जज या मैजिस्ट्रेट बनना चाहते हैं तो कहीं ना कहीं आपके लिए शनि शुभ हैं।

8. समाज हित में सोचना

शुभ शनिवाला व्यक्ति बहुत ज्यादा लालची नहीं होता। वह पूरे समाज को साथ में लेकर चलना चाहता है और समाज हित के बारे में सोचता है। वह दानी, गरीबों की सेवा करने वाला होता है। ऐसे लोग सदैव समाज से जुड़े रहते हैं और समाज हित में कार्य करते हैं।

9. धैर्यवान होना

दोस्तों शनि देव एक राशि पर ढाई साल तक संचरण करते हैं यानी यह सभी ग्रहों में से सबसे धीरे चलने वाले ग्रह हैं। जिस व्यक्ति के ऊपर इनका प्रभाव होता है वह व्यक्ति जल्दबाजी करने पर विश्वास नहीं रखता अर्थात वह धैर्यवान होता है।

उस व्यक्ति का धैर्य ही उसे जीवन में आगे बढ़ाता है क्योंकि वह किसी भी कार्य को करने के लिए अत्यधिक उत्साहित नहीं होता। वह सदैव भूमि पर रहकर कार्य करता है और आनंद के साथ जीवन व्यतीत करता है।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने परिवारजनों और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।