सभी ग्रहों का एक ही उपाय (पूरी जानकारी)

अक्सर ज्योतिष में अलग-अलग ग्रहों को अनुकूल बनाने के लिए अलग-अलग उपाय बताए जाते हैं। उनका नियमित तौर पर पालन करने से आपको लाभ भी देखने को मिलते होंगे।

अक्सर लोगों का यह सवाल रहता है की क्या ऐसा कोई उपाय नहीं है जिसको करने से हमारे सभी ग्रह एक साथ ठीक हो जाए। दोस्तों यह बहुत ही रोचक प्रश्न है।

सभी ग्रहों का एक ही उपाय
सभी ग्रहों का एक ही उपाय

आज मैं आपको एक छोटा सा उपाय बताऊंगा जिसको करने से आपकी जिंदगी की आधी से ज्यादा समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और आप हंसी खुशी रह सकेंगे इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

सभी ग्रहों का एक ही उपाय | Sabhi graho ka ek hi upay

दोस्तों ग्रहों का उपाय क्यों करते हैं? हम इसलिए करते हैं ताकि हम पर जो भी ग्रहों के बुरे प्रभाव पड़ रहे हैं उसको कम कर सके और अपने जीवन में खुशियां ला सकें।

आज मैं आपको एक ऐसा उपाय बताता हूं जिसको करने से आपके जीवन में खुशियां आ जाएंगी। दोस्तों वह उपाय है की आपको अपने आसपास में रहने वाले लोगों के जीवन में खुशियां भरनी चाहिए।

हमें स्वयं भी खुश रहना चाहिए और अपने आसपास में रहने वाले लोगों को भी खुश रखना चाहिए। कई लोगों को ऐसा लग रहा होगा कि यह किस प्रकार का ज्योतिषीय उपाय हुआ।

दोस्तों यह ज्योतिषीय उपाय है और यह ज्योतिष शास्त्र से पूरी तरीके से संबंध रखता है। आज मैं आपके सामने इस बात को साबित करने वाला हूं।

ऊपर दी गई बात को साबित करने के लिए मैं सबसे पहले बताता हूं कि ज्योतिष शास्त्र में अलग-अलग ग्रहों के लिए क्या-क्या विभिन्न उपाय बताए गए हैं।

ये भी पढ़े: मिथुन राशि वाले लोग कैसे होते हैं?

ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के दुष्प्रभाव कैसे दूर करें

बृहस्पति ग्रह

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति ग्रह खराब है और उसको अनेक प्रकार के दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ रहा है तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति को अपने गुरु और शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए और उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिए।

अगर आप किसी ऑफिस में काम करते हैं तो आपको अपने बॉस या बॉस तुल्य इंसान को अच्छे से सम्मान देना चाहिए। ऐसा करने से आपका बृहस्पति ग्रह सकारात्मक और मजबूत हो जाएगा।

सूर्य ग्रह

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपको सूर्य ग्रह के दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ रहा है तो आपको अपने पिता या पिता तुल्य इंसान की सेवा सच्चे मन के साथ करनी चाहिए।

सूर्य ग्रह को पिता का कारक माना जाता है। इस को मजबूत करने के लिए हमें अपने पिता की सेवा करनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको सरकार और सरकारी अधिकारियों की तरफ से भी लाभ हो सकता है।

चंद्र ग्रह

कई लोगों को पता नहीं होता कि चंद्रमा मन के साथ-साथ मां का भी कारक होता है। अगर आप का चंद्रमा सही नहीं है तो आपको डिप्रेशन जैसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।

चंद्रमा के दुष्प्रभावों से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने मां या मां तुल्य औरतों की सेवा सच्चे मन से करनी चाहिए। यह आपको तनाव से छुटकारा दिलाता है और आप एक शांतिपूर्ण जीवन जी पाते हैं।

शुक्र ग्रह

हमारी कुंडली में शुक्र ग्रह विपरीत लिंग को दर्शाता है। अगर आप पुरुष हैं तो आपकी कुंडली में शुक्र महिलाओं को दर्शाता है और अगर आप महिला हैं तो आपकी कुंडली में शुक्र पुरुष को दर्शाता है।

अगर आप पुरुष हैं और शुक्र ग्रह की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको अपनी पत्नी और आसपास की सभी महिलाओं, बहनों का सम्मान करना चाहिए वही स्त्रियों को अपने पति और आसपास के सभी पुरुषों, भाइयों का सम्मान करना चाहिए।

अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए शुक्र ग्रह को मजबूत और सकारात्मक बना देगा जिससे आपको यश की प्राप्ति हो सकती है।

मंगल ग्रह

मंगल ग्रह ऊर्जावान है और हमारी कुंडली में हमारे भाइयों और दोस्तों को दर्शाता है। अगर आप मंगल ग्रह के दुष्प्रभावों का सामना कर रहे हैं तो आपको अपने भाइयों और दोस्तों का अनादर कभी भी नहीं करना चाहिए।

ऐसा करने से आपका मंगल ग्रह मजबूत हो जाएगा और यह आपको अचल संम्पत्ति संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा और अनेक प्रकार के लाभ भी करवाएगा।

बुध ग्रह

बुध ग्रह हमारी कुंडली में हमारे बौद्धिक स्तर को तो दर्शाता ही है साथ ही साथ यह हमारी बुआ/मौसी, भतीजी/भतीजे, भाभी/देवर और चाची/चाचा को भी दर्शाता है।

अगर हम इन सभी लोगों का अच्छे से ख्याल रखते हैं तो हमारा बुध ग्रह मजबूत हो जाता है और सकारात्मक परिणाम देने लगता है। यह अच्छा पारिवारिक जीवन देने में मदद करता है और यह हमारे व्यापार में भी बढ़ोत्तरी कराता है।

शनि ग्रह

शनि ग्रह गरीब, कमजोर और बुजुर्गों को दर्शाता है। अगर हम इन लोगों का ख्याल रखते हैं और उनका अनादर नहीं करते तो शनि ग्रह हमें अच्छे परिणाम देता है।

इस ग्रह के अच्छे परिणाम पाने के लिए हमें अपने स्वार्थ के लिए अन्य लोगों को मूर्ख नहीं बनाना चाहिए और मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए। यह आपके सामाजिक जीवन और सामाजिक पहचान को सर्वश्रेष्ठ बनाने में मदद करेगा।

राहु ग्रह

सामान्य तौर पर राहु को छाया ग्रह माना जाता है। यह आपके ससुराल वालों का प्रतीक होता है तो अगर आप राहु के दुष्प्रभावों का सामना कर रहे हैं तो आपको अपने ससुराल वालों का अच्छे से ख्याल रखना चाहिए।

राहुल को मजबूत और सकारात्मक बनाने के लिए आपको जुए और गंदगी से दूर रहना चाहिए। घर को साफ रखना चाहिए और किसी से झूठे वादे नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से यह आपको अप्रत्याशित नुकसान से बचाएगा।

केतु ग्रह

केतु आमतौर पर शारीरिक रूप से विकलांग, मानसिक रूप से विक्षिप्त और बर्बाद हो चुके लोगों को दर्शाता है। हमें ऐसे लोगों का कभी भी अनादर नहीं करना चाहिए।

अगर हम कुत्तों को पालने का शौक रखते हैं तो हमें उनकी अच्छे तरीके से देखभाल करनी चाहिए क्योंकि केतु कुत्तों को भी दर्शाता है। ऐसा करने से आपके परिवार में समृद्धि आती है और आपके बच्चे एक नया मुकाम हासिल करते हैं।

ये भी पढ़े: वृश्चिक राशि की जीवनसाथी हो सकती हैं ये पांच राशियां

निष्कर्ष | Conclusion

दोस्तों जैसा कि मैंने आपको ऊपर कहा था की हमें खुद भी खुश रहना चाहिए और अपने आसपास में रहने वाले सभी लोगों को प्रसन्न रखना चाहिए।

मैंने आपको अभी ज्योतिषीय मतानुसार बताया कि सभी ग्रह हमारे आसपास रहने वाले व्यक्तियों के प्रतीक होते हैं। अगर हम उन व्यक्तियों की अच्छे से सेवा सत्कार करें तो यह किसी ग्रहों के उपाय से कम नहीं है या यूं कहें कि यह एकमात्र ऐसा उपाय है जिसको करने से आप अपने सभी ग्रहों को मजबूत रख सकते हैं।

हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना ना भूलें और अगर आपके मन में ज्योतिष से जुड़े कोई सवाल है तो वह भी आप कमेंट के माध्यम से हम तक पहुंचा सकते हैं। हम आपके प्रश्न का जवाब देने की भरपूर कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें: कैसे जाने कौन सा ग्रह खराब है?