राहु को खुश करने के उपाय (पूरी जानकारी)

राहु और केतु को छाया ग्रह का दर्जा दिया गया है। इनका कोई भौतिक आकार नहीं होता लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इनको बहुत महत्व दिया गया है।

राहु पाप और पुण्य के मध्य की एक लकीर है। अक्सर यह कुंडली में राहु की स्थित देखने से तय होता है की राहु आपके लिए पुण्य दायक है या पाप दायक है।

कुछ लोग सोचते हैं कि राहु पुण्य दायक कैसे हो गया। दोस्तों समुद्र मंथन से जब अमृत निकला था तो उसकी कुछ बूंदे राहु ने भी पी ली थी जिस कारण से राहु के अंदर भी कुछ पुण्य आ गया क्योंकि वह राक्षस गण का है वह पाप दायक तो होता ही है।

अगर राहु की विशेषताओं की बात करें तो यह हिंसक, आक्रमक, शरारती, निर्दयी और रहस्यमयी भी होता है।

राहु को खुश करने के उपाय
राहु को खुश करने के उपाय

आज मैं आपको बताऊंगा कि आप अपनी सामान्य जिंदगी को देखकर कैसे पता लगा सकते हैं कि आपके राहु खराब है और आपको राहु के उपाय करने की आवश्यकता है।

इस आर्टिकल (Article) के माध्यम से मैं आपको उन उपायों के बारे में भी अवगत कराऊंगा जिनको करके आप राहु को प्रसन्न कर सकते हैं।

राहु खराब होने के लक्षण | Rahu kharab hone ke lakshan

राहु खराब होने पर निकृष्ट स्तर की मानसिकता देता है। यह आपसे चोरी, धोखाधड़ी या और भी अनेक प्रकार के अपराध कराने को मजबूर कर देता है।

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु खराब है तो अपने ही कर्मों के कारण उस व्यक्ति को जेल भी जाना पड़ सकता है। जातक की जिंदगी उठापटक से भरी रहती है।

अगर आपकी राहु की दशा चल रही है और आपके राहु ठीक नहीं है तो आपके सगे संबंधी भी आपको धोखा दे सकते हैं। आपको सांस या पेट से जुड़ें अनेक प्रकार के रोग हो सकते हैं। आपके दांतों में भी पीड़ा हो सकती है।

अपनी महादशा में राहु डिप्रेशन की बीमारी भी दे सकता है। यह कई बार लोगों को भ्रम में भी डाल देता है। मन में एसी चीजों का डर पैदा कर देता है जिनका अस्तित्व ही नहीं है।

राहु को खुश करने के उपाय | Rahu ko khush karne ke upay

जिस किसी भी व्यक्ति की राहु की दशा चल रही है या जीवन में राहु के नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहे हैं वह हमारे द्वारा बताए गए उपायों को करके नकारात्मक प्रभावों से बच सकता है।

यह उपाय उन जातकों के लिए भी सर्वोत्तम है जो राहु के दुष्प्रभावों के कारण रोगों से पीड़ित हैं। मेरा आपसे अनुरोध है कि आप मेरे द्वारा बताए गए उपायों को कम से कम 3 महीने तक करिए जिससे आपको अनेक शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।

1. अगर आपकी राहु की दशा चल रही है आप इसके दुष्प्रभावों से पीड़ित हैं तो आप किसी कुत्ते को भोजन या रोटी खिला सकते हैं। या फिर आप किसी कुत्ते पालने वाले एनजीओ में अपनी स्वेक्षा अनुसार कुछ दान दे सकते हैं।

2. यदि आपका ध्यान भटकता है और आप किसी भी काम में अपना मन ज्यादा देर तक नहीं लगा पाते तो हो सकता है की यह राहु के दुष्प्रभावों का परिणाम हो।

यदि आप अपना ध्यान अपनी नौकरी पर केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं या आपका पढ़ने में मन नहीं लग रहा है यार हमेशा गुस्से और चिढ़े हुए रहते हैं तो आपको प्रत्येक दिन अपने माथे पर सफेद रंग का चंदन लगाना चाहिए और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।

3. राहु की दशा में अक्सर व्यक्ति को यह प्रयास करना चाहिए की विश्व सूर्यास्त होने से पहले-पहले रात का भोजन ग्रहण कर लें। इससे भी भी राहु के नकारात्मक परिणामों से बच सकते हैं।

4. राहु का नीम की पत्तियों से डरना हमारे लिए एक शुभ संकेत होता है। हम स्नान करते वक्त अपने पानी में नीम की पत्तियां डाल सकते हैं जिससे हमारे जीवन में राहु के दुष्प्रभावों से छुटकारा मिलता है।

5. राहु के बुरे परिणामों से छुटकारा पाने के लिए हम समुद्री नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हमें एक बाल्टी में थोड़े से पानी के साथ समुद्री नमक को घोल लेना चाहिए और अपने पैरों को उस बाल्टी में डालकर 5 से 10 मिनट तक रखना चाहिए।

6. हमें बुजुर्ग लोगों की सेवा करनी चाहिए और कभी भी उनकी बात का उल्टा जवाब नहीं देना चाहिए।

7. राहु के दुष्प्रभावों को हटाने के लिए हमें अक्सर ताजा भोजन खाना चाहिए। बासी भोजन करने से हमारे भेज दे राहु के नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाते हैं।

8. अपनी दशा में राहु हमें अक्सर बुरी चीजों की ओर आकर्षित करता है जैसे नशा, चोरी आदि। हमें अपने जीवन में इन चीजों से दूर रहना चाहिए और मांस, मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

9. राहु को शांत करने के लिए हमें गेंहू, नीले वस्त्र या तेल का दान करना चाहिए। इसके अलावा आप काले वस्त्रों का भी दान कर सकते हैं।

10. राहु की महादशा के समय हमें राहु के मंत्र का जाप करना चाहिए जो कि इस प्रकार है “ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः”।

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों हमने आपको राहु के उपाय बताए हैं जिनको करने के बाद आप राहु को प्रसन्न कर सकते हैं और जीवन में जो भी नकारात्मकताएं हैं उन से छुटकारा पा सकते हैं।

पूछे गए सवाल (FAQ)

राहु की महादशा चल रही हो तो क्या करें?

राहु की महादशा के समय हमें राहु के मंत्र का जाप करना चाहिए जो कि इस प्रकार है “ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः”।

राहु ग्रह को कैसे शांत करे?

राहु ग्रह को शांत करने के लिए हमें गेहूं, काले या नीले वस्त्र या फिर तेल का दान करना चाहिए।

राहु की महादशा समाप्त होने के बाद क्या होता है?

राहु की महादशा लोगों के जीवन में उठापटक से भरी होती है। राहु की महादशा समाप्त होते ही जातक के स्वभाव में सहजता आ जाती है। इस दशा की समाप्ति के बाद गुरु की महादशा शुरू होती है। इस दशा में जातक काफी सहनशील और बुद्धि से कार्य करने वाला हो जाता है।

राहु की दशा में क्या होता है?

राहु की दशा में अक्सर जातक की मति भ्रष्ट हो जाती है और जातक के जीवन में मानसिक चिंताएं बढ़ जाती हैं।

अगर आपके मन में इस आर्टिकल (Article) से संबंधित प्रश्न है तो हम प्रश्नों को हम तक अवश्य पहुंचाएं।