मिथुन राशि की गुप्त बातें (12 Secrets Of Gemini)

मिथुन के लोगों से एक दो बार मिलने से इनके व्यक्तित्व के बारे में समझना मुमकिन नहीं है, बल्कि इस राशि के लोगों के साथ जितना अधिक समय बिताएंगे उतना ही अधिक इनकी गुप्त बातों के बारे में जानना संभव हो पाएगा।

इस राशि के लोग छुपेरुस्तम स्वभाव के होते हैं, ये लोग किसी से पहली बार मिलने पर अधिक से अधिक उनके बारे में जानने का प्रयास करते हैं। जब इनकी किसी से भी अच्छी तरह से दोस्ती हो जाती है तो फिर ये लोग इनके सामने खुलते हैं।

आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मिथुन राशि की गुप्त बातें और इससे संबंधित अन्य जानकारियों के बारे में जानकारी देने वाला हूं इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

मिथुन राशि की गुप्त बातें

मिथुन राशि के लोगों की कुछ आवश्यक गुप्त बातें

  1. मिथुन राशि के लोग कभी भी किसी की गोपनीय बातों को रखने में सफल नहीं होते हैं, ये लोग हमेशा दूसरों को गुप्त बातों को सबके सामने बोल देते हैं।

इसीलिए मिथुन राशि के जातकों को कभी भी अपनी गुप्त बातों का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।

  1. मिथुन राशि के लोग बिना किसी अपने मतलब के किसी और की लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ते हैं। और अगर कभी पड़ जाते हैं तो माहौल अधिक गर्म होने पर वहां से निकल लेते हैं।
  1. दोस्त, परिवार या प्यार करने वालों के साथ मिथुन राशि के लोग बहुत वफादार रहते हैं।

इस राशि के लोगों अपने वैवाहिक जीवन में कभी भी प्यार की कमी नहीं होने देते हैं, और ये लोग अपने जीवनसाथी के साथ पूरी वफादारी के साथ रहते हैं।

  1. मिथुन राशि वालों का दिमाग तीव्र होता है।

इनके दिमाग में लगातार बहुत से अलग अलग विचार उत्पन्न होते हैं। 

इस राशि के लोगों को किसी एक चीज में बहुत लंबे समय तक लगे रहना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि इनका जुनूनी और विभिन्न क्षेत्रों में रुचियां होना इन्हे ऐसा करने से रोकता है।

  1. मिथुन राशि के लोग आत्मनिर्भर और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाले होते हैं। इस राशि के लोग अपने काम के लिए दूसरों के मदद की उम्मीद नहीं करते और और अपना काम खुद करना पसंद करते हैं।

ये लोग अपने जीवन में दूसरों के बनाए नियम कानून का पालन करना पसंद नहीं करते बल्कि अपने नियम कानून खुद तय करते हैं।

  1. मिथुन राशि वाले ज्ञान के भूखे रहते हैं और जहां कहीं से भी ज्ञान मिले तो उसे समेटने का पूरा प्रयास करते हैं। ज्ञान इकठ्ठा करने के लिए ये लोग हमेशा अपने आस पास निगरानी भी करते रहते हैं।

इसीलिए कभी भी इस राशि के लोगों की योग्यता को कम आंकना नही चाहिए।

  1. मिथुन राशि के लोग कभी भी दूसरों से अपनी बात कहने में हिचकिचाते नही हैं, और इनको जो कुछ भी कहना होता है पूरी हिम्मत के साथ बोलते हैं।
  1. मिथुन राशि वाले हमेशा सहायता करने वाले और प्रोत्साहन देने वाले दोस्त साबित होते हैं।

ये लोग कभी भी अपने दोस्तों को उदास देखते ही उनका मन बहलाने का पूरा प्रयास करते हैं।

इनको इस बात का हमेशा अंदाजा होता है की इन्हे अपने दोस्तों को बेहतर महसूस करने के लिए क्या बोलना है।

  1. मिथुन राशि के लोग बहुत अधिक भावुक होते हैं। ये लोग किसी की दर्द और तकलीफभरी कहानी सुनकर भावुक हो जाते हैं, और बहुत जल्दी उन बातों को दिमाग से भी नही निकाल पाते हैं।
  1. मिथुन राशि वालों को बात करना बहुत पसंद होता है, लेकिन अगर इनके साथ बात करने वाले कभी भी इनकी निजी बातों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे तो ये लोग बात बदल देते हैं और अपने निजी बातों को दूसरों को नहीं बताते हैं।
  1. मिथुन राशि वाले किसी के साथ रिश्ता बनाने से पहले अपना पूरा समय लेते हैं, लेकिन जब किसी के साथ रिश्ता बनाते हैं तो उसे पूरी शिद्दत और ईमानदारी के साथ निभाते हैं।
  1. मिथुन राशि के लोगों को लगातार एक ओर अपने दिमाग को किंद्रित करने में समस्या आती है। इन लोगों के दिमाग में बहुत सी चीजें चलती रहती हैं।

मिथुन राशि को कौन सा धागा पहनना चाहिए?

मिथुन राशि वालों को मिथुन राशि वालों को अपने दाहिने हाथ में हरे रंग का धागा पहनना चाहिए इससे उनकी बुद्धि तीव्र होगी तथा जीवन में सुख समृद्धि आएगी।

मिथुन राशि के लिए कौन सी राशि अच्छी है?

दो राशियां ऐसी हैं जिनसे मिथुन राशि का व्यक्तित्व मेल खाता है कुंभ और तुला। अगर मिथुन राशि वाले इन दोनों राशियों से किसी भी प्रकार का संबंध रखते हैं तो उस संबंध की बेहतरीन होने की संभावना बढ़ जाती है।

मिथुन राशि वालों के लिए सिंह और मेष राशियों भी अच्छी मानी जाती हैं। इन दोनों राशियों का संबंध भी मिथुन के साथ अगर हो जाए तो उनके जीवन में बहुत ज्यादा नोकझोंक नहीं होती है।

मिथुन राशि के लिए कौन सा कलर अच्छा है?

मिथुन राशि के लोगों के लिए सबसे प्रभावदाई कलर हरा होता है। इन लोगों को ज्यादातर हरे कलर का वस्त्र पहनना चाहिए। अगर आप ऐसे किसी परिस्थिति में है जहां आप हरे कलर के वस्त्रों को धारण नहीं कर सकते तो फिर आपको हरे रंग की रुमाल अपने जेब में अवश्य रखनी चाहिए।इससे आपके बुद्धदेव मजबूत होंगे और जीवन में सरलता आएगी । 

मिथुन राशि के लोगों के लिए सफेद कलर भी अच्छा कलर माना जाता है। यह लो अगर चाहे तो हरे कलर के साथ बीच-बीच में सफेद कलर के वस्त्र भी धारण कर सकते हैं।

मिथुन राशि के जातक के लिए भाग्यशाली रत्न कौन कौन हैं?

मिथुन राशि के जातकों के लिए सबसे भाग्यशाली रत्न पन्ना होता है। इस राशि के जातकों को पन्ना रत्न की अंगूठी पहननी चाहिए। इस अंगूठी को दाहिने हाथ की सबसे छोटी उंगली में पहनना सबसे उचित माना जाता है, ऐसा करने से इस राशि के जातकों की बुद्धि और अधिक तीव्र हो जाएगी तथा व्यापार में भी लाभ होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगे।

किसी भी रत्न की अंगूठी को सोने में बनाना सबसे सही माना जाता है लेकिन कोई इसको सोना में नहीं बनवा सकता है तो चांदी में भी बनवा सकता है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी तो अपने जान पहचान वालों को शेयर करें।