मेष राशि वाली लड़कियां कैसी होती है?

मेष राशि का स्वामी मांगल होता है जो की स्वयं ऊर्जा का करक है इस कारन मेष राशि के लोग अत्यंत ऊर्जावान होते हैं। लेकिन अक्सर लोगों का सवाल रहता है की मेष राशि की महिलाओं का स्वाभाव कैसा होता है। 

आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आपको मेष राशि के महिलाओं के स्वाभाव के बारे में जानकारी देने वाला हूँ इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

मेष राशि वाली लड़कियां कैसी होती है?

मेष राशि की लड़कियां ऊर्जावान और गतिशील होती है। चूँकि इनका स्वामी मंगल है वह इनको जल्दबाज बना देता है। ये अपने कार्य को लेकर जोशीली होती हैं। इन्हें चुनौतियों से डर नहीं लगता बल्कि ये उसका सामना करना अच्छे से जानती हैं। 

अगर ये घर के काम भी करती हैं तो इनका जोशीलापन वहां भी नज़र आता है। ये चुनौतियों से दूर भागने के बजाय उसका सामना करती हैं और वियरीत परिस्थितियों में भी जीत हांसिल करती हैं। 

मेष महिलाएं एक समय में चार पांच चीजे करने में सक्षम होती हैं। इनके भीतर जीतने की गहरी ललक होती है। इनको दुसरे स्थान पर रहना पसंद नहीं आता। ये निरंतर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रत्यन करती हैं।  

इनका व्यक्तित्व कुछ इस प्रकार का होता है की इन्हें देखने वाला नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता। इसका कारन इनके कपडे, बॉडी लैंग्वेज, और इनका आत्मविश्वास हो सकता है। 

इनके भीतर दया और भावुकता की कमी पाई जाती है इस कारन अगर कुंडली में और योग भी हों तो किसी के साथ गलत करने से भी ये नहीं चूकती। ये उन महिलाओं में से हैं जो दूसरों से सहानभूति प्रकट करना भी नहीं जानती। इन्हें दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए। 

इनके भीतर किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता को जीतने की ललक होती है। ये उनमें से नहीं हैं जो परिस्थितियों को देखकर  उनसे डर जाएं। इनकी इक्षाशक्ति प्रबल होती है। ये सामाजिक बंधनों को तोड़कर आगे निकलना चाहती हैं। ये ज्यादा परवाह नहीं करती की कोई दूसरा इनके बारे में क्या सोचता है। 

इनको हावी होना पसंद होता है।  ये अपने घर में और दफ्तर दोनों जगह अपना शासन करना चाहती हैं। अगर आप किसी मेष लड़की से शादी करने जा रहे हैं तो निश्चित तौर पर वो आप पर हावी रहेंगी। 

ये कई बार अधीर हो जाती हैं जो इनको काफी चिंतिंत बना देता है। ये किसी भी चीज के नतीजे के लिए बेताब हो जाती हैं। अगर मेष लड़कियों को महिला के ढांचे में पुरुष कहा जाए तो बहुत गलत नहीं होगा।

मेष लड़कियों को गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि   इनका ये स्वाभाव ही है। ये बड़ी सलरलता से हताश और गुस्सा हो जाती हैं। इसके लिए इनको कोई बहुत बड़े मुद्दे की ज़रूरत नहीं होती। 

ये सामाजिक होती हैं और इन्हें सबके साथ घूमना फिरना पसंद होता है। ये बहादुर और खुद पर विस्वास रखने वाली होती है जो इन्हें और मजबूत बनाता है। इनके भीतर जिन बातों का दर होता है उसी चुनौती की तरह लेती हैं और उससे उबर कर आगे आती हैं जो इन्हें और बेहतर बनता है। 

मेष राशि की लड़कियां रिश्तों में वफादार होती हैं और इन्हें ऐसे साथी की जरूरत होती है जो इन्हीं की तरह स्पष्ट हो। ये संबंधों को बड़े अच्छे से निभाती हैं लेकिन अपने तरीके से। ये आपको छोटी से छोटी चीज में राय दे सकती हैं लेकिन ज्यादातर आपकी सुनेंगी नहीं। 

अगर आप मेष लड़की को कण्ट्रोल करके रखना चाहते हो तो शायद आपका सम्बंद ज्यादा लम्बा न चले क्योंकि संबंधों में मेष महिला ही अपने साथी को कण्ट्रोल कर सकती है। 

मेष राशि वाली लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं?

इन्हें निश्चित तौर पर एक दिलेर और मरदाना लड़का पसंद आता है। इनको वो लड़का कभी पसंद नहीं आएगा जो परिस्थियों से टकराने के वजाये भागना पसंद करता हो। 

इन्हें वही लड़का पसंद आएगा जो मुसीबतों और विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करता हो। इनका मानना होता है की जो व्यक्ति विपरीत परिस्थियों में घबरा जाता है वह जीवन में कभी उन्नति नहीं कर पता। 

इन्हें वही लड़का पसंद आएगा जो भावनात्मक रूप से इनको मजबूत कर सके और एक दोस्त की तरह इनके साथ इनके साथ जीवन बिताये न की एक शासक की तरह इनके ऊपर शासन करे। 

निश्चित तौर पर इन्हें ऐसा साथी पसंद आएगा जो इनकी बात माने और कभी कभी इनका गुस्सा झेलने की हिम्मत रखता हो। इन्हें एक ऐसे साथी की आवश्यकता हो टी है जो इनका अच्छे से ख्याल रख सके और इनके भीतर छिपे प्रेम को जगा सके।