मेष राशि का जीवनसाथी (5 राशियां)

मेष बारह राशियों में पहली राशि है। मेष राशि का तत्व ‘अग्नि’ है। प्रत्येक राशि के अपने अपने तत्व के आधार पर गुण होते हैं। मेष राशि के लोगों को क्रोधी और रूखा माना जाता है क्योंकि ये अग्नि तत्व के बने होते हैं।

मेष राशि के जातक अपने जीवन में जो चाहते हैं, उसके बारे में जिद्दी होते हैं और वो पा के ही रहते हैं। इनके भीतर उच्च आकांक्षाएं होती हैं।

आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मेष राशि के जीवनसाथी और इससे संबंधित अन्य जानकारियों के बारे में जानकारी देने वाला हूं इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

कैसा होना चाहिए मेष राशि का जीवनसाथी | Kaisa Hona Chahiye Mesh Rashi ka Jeevansathi

मेष राशि के जातक किसी बात से नहीं डरते और साहसी होते हैं। मेष राशि के जीवन साथी के कुछ आवश्यक लक्षण जैसे

महत्वकांक्षी (Ambitious)

मेष राशि के जातक किसी भी चुनौती से कभी पीछे नहीं हटते हैं, इसलिए अपने जीवन साथी में भी वो इसी तरह का जुनून होना पसंद करते हैं। 

उनका जीवन साथी उनकी तरह ही जोखिम लेने वाला होना चाहिए और उनमें जीवन के प्रति उत्साह और वासना होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो ये बहुत जल्द ही उनसे ऊबने लगते हैं।

मेहनती (Hardworking)

मेष राशि के जातक बेहद मेहनती और समर्पित होते हैं। अब अगर इनको ऐसा जीवन साथी मिल जाए जो मेहनत करने से डरता हो तो भला इनकी उस व्यक्ति से कैसे बन पाएगी। 

वे चाहते हैं कि उनका जीवनसाथी भी उनके काम के प्रति उतना ही प्रतिबद्ध हो जितना कि वे हैं और वह समय समय वह उन्हें प्रोत्साहित करता रहे।

स्पष्टवादी (Outspoken)

इस राशि के लोग चासनी में डुबोए बिना ही अपने मन की बात कहने के आदि होते हैं। अगर आपके स्वभाव में इन्हें कुछ खराब लगा तो ये आपके मुहपर ही व्यक्त कर देंगे इसलिए इनके साथी के भीतर सच को सुनने और सहन करने की क्षमता होनी चाहिए।

 वे मुहफट्ट और ईमानदार होते हैं और चाहते हैं कि उनके जीवन साथी में भी उसी तरह का सीधापन हो।

धीरज (Patience)

चूंकि मेष राशि के लोगों में धीरज की कमी होती है, इसीलिए इनको एक ऐसे जीवन साथी की आवश्कता होती है जो उनके मिजाज को संभालने का धैर्य रखता हो। 

इस राशि वाले लोगों के जीवन साथी में धीरज का होना बहुत ही आवश्यक होता है। मेष राशि वाले किसी भी नतीजे को जानने के लिए जरूरत से ज्यादा उत्साहित हो जाते हैं जो उनके भीतर धैर्य की कमी को दर्शाता है।

मेष राशि की जीवनसाथी हो सकती हैं यह 5 राशियां

मेष राशि का जीवनसाथी आमतौर पर मिथुन, सिंह, धनु, तुला और कुंभ राशियां हो सकती हैं।

मेष- सिंह (Aries – Leo)

मेष और सिंह दोनों ही राशियां अग्नि तत्व की होती हैं जिस कारण इनके भीतर अनेक ऐसी समानताएं हैं जो दोनों को एक दूसरे के प्रति आकर्षित करती हैं और ये उनके संबंध को और बेहतर बनाता है।

यह दोनों उच्च महत्वाकांक्षी होते हैं और एक दूसरे को जीवन में प्रगति करने में सहायक भी साबित होते हैं। ऐसा नहीं है कि इन दोनों के मध्य समस्याएं नहीं आती लेकिन दोनों अपनी सूझबूझ से समस्याओं का हल निकाल लेते हैं।

ये दोनों एक दुसरे के साथ काफी वफादार होते हैं जो इन्हें अच्छे जीवनसाथी के साथ अच्छा दोस्त भी बनाता है। अगर पति पत्नी में अच्छी मित्रता हो जाये तो खुद व् खुद ही उनका सम्बद्ध बेहतरीन हो जाता है। दोनों एक दुसरे को उसके कार्य में सहायक होते हैं। 

ये दोनों एक दुसरे के लिए काफी सुरक्षात्मक भी होते हैं। इनके सामने कोई इनके जीवन साथी को छेड़ नहीं सकता। इन दोनों के बीच बातचीत बहुत होती है। दोनों ही जोशीले हैं इस कारन कई बार बातचीत में गरमा गर्मी भी हो सकती है लेकिन दोनों ही संबंधों को ठीक करने के लिए उन बातों को भुला देते हैं। 

इनका सम्बन्ध काफी उत्साह से भरा और जोशीला रहेगा। जब इनको एक दुसरे से प्यार हो जाता है तो ये छोटी छोटी बातों पर काम ध्यान देते हैं। कई बार इन दोनों में ईगो में टकराव हो जाता है अगर इसको संभाल लिया तो इनको सम्बन्ध को कोई नहीं तोड़ सकता। 

 मेष – मिथुन (Aries – Gemini)

मेष और मिथुन दोनों ही पुरानी चीजों से जल्दी ऊब जाते हैं जिस कारन इन्हें समय समय पर कुछ नया चाहिए जिसमें इनका मन लगा रह सके इसलिए ये दोनों साथ में नई नई चीजों का अनुभव करते हैं जिस कारण इनका सम्बन्ध अच्छा चलता है। 

मेष रही वाला व्यक्ति खुलकर जीना चाहता है जिसमें उसको मिथुन बिलकुल नहीं रोकेगा। अगर कहीं मेष उसकी बात नहीं भी मानता तो भी वह इस बात से क्रोधित नहीं होता क्योंकि मिथुन दूसरों को समझने की बेहतर क्षमता रखते हैं। 

इन दोनों के मध्य समस्या तभी उत्पन्न होती है जब मिथुन अपने खुले विचारों के कारण अनेक लोगों के साथ मित्रता रखता है और ऐसे में मेष के मन जलन की भावना उत्पन्न हो जाती है। यह इनके संबंध को खराब करने का बड़ा कारण बन सकता है।

मेष के भीतर धैर्य कम होता है। कोई भी कार्य करने के लिए वे सदैव उत्सुक रहते हैं चाहे कैसी भी परिस्थिति हो वहीं मिथुन विचार विमर्श करने के बाद एक्शन लेने वाला होता है। इस विपरीत मत के कारण भी कई बार मत भेद हो सकता है लेकिन अगर ये दोनो इन समस्याओं को सुलझा लें तो ये संबंध बेहतरीन हो सकता है।

मेष – धनु (Aries – Sagittarius)

मेष और धनु का सम्बन्ध बहुत ही जोशीला और गहरा होता है। ये दोनों भविष्य को लेकर महत्वकांक्षी होते हैं। इन दोनों की आपसी समझ गहरी होती है जिस कारन इनके सम्बन्ध में दरार कम आती है। 

इन दोनों को कई बार जल्दी गुस्सा आ जाता है लेकिन इनकी खास बात ये है की उस बात को जल्दी से भूलाकर फिर से प्रेम के साथ रहने लगते हैं। ये दोनों भी अग्नि तत्व की राशियां हैं जिस कारन इनमें कई समानताएं पाई जाती हैं जो इनके सम्बन्ध को और सरल बनाता है। 

इन दोनों की भावनात्मक समझ बेहतरीन होती है जिससे इनको एक दुसरे को समझने में आसानी रहती है। इनके रिश्ते में अगर घमंड आ गया तो समस्याएं आ सकती हैं क्योंकि दोनों को ही अपने पर काफी गर्व होता है जिस कारन दोनों ही झुकना नहीं चाहते। 

कई बार मेष धनु को अपने अनुसार चलाना चाहता है और यह धनु को पसंद नहीं आता क्योंकि वह आजाद रहना चाहता है। अगर वे इस समस्याओं से पार प् लेते हैं तो  इनका सम्बन्ध बेहतरीन हो सकता है। 

मेष – तुला (Aries – Libra)

मेष और तुला विपरीत होने के कारण एक दूसरे की ओर आकर्षित होते हैं। यह दोनों एक दूसरे के प्रति आदर और सम्मान का भाव रखते हैं।

मेष अग्नि तत्व का बना होता है तो वहीं तुला वायु तत्व है। जिस प्रकार वायु अग्नि को प्रज्वलित करने में मदद करती है उसी प्रकार इन दोनों का प्रेम संबंध गहरे होते हैं। सामान्य जीवन में भी यह दोनों एक दूसरे के लिए सहायक साबित होते हैं।

मेष राशि का जातक नेतृत्व का प्रेमी होता है जिसको तुला राशि वाले स्वीकार कर लेते हैं इस कारण इनके संबंध में मधुरता रहती है। मेष राशि वालों को तुला राशि का शांत स्वभाव अत्यधिक मोहित करता है।

यह दोनों महत्वाकांक्षी होते हैं। मेष कई बार निर्णय लेने में तीव्रता दिखाता है लेकिन तुला राशि वाले किसी भी निर्णय को लेने से पहले उस पर संपूर्ण तरीके से विचार विमर्श करते हैं। अगर दोनों एक दूसरे के निर्णय पर अच्छे से विचार करें और उसके बाद कार्य प्रारंभ करें तो यह ऊंचाइयों को छू सकते हैं और इससे इनका संबंध और गहरा हो सकता है।

अगर इन दोनों को एक दूसरे के निर्णय पसंद नहीं आते तो झगड़ा हो सकता है इसलिए इन दोनों को सामंजस्य बिठाकर चलना होगा ताकि इनका रिश्ता लंबे समय तक बरकरार रहे।

मेष – कुंभ (Aries – Aquarius)

मेष राशि वालों के लिए कुंभ राशि का जीवनसाथी बेहतरीन साबित हो सकता है। इन दोनों का संबंध उत्साह पूर्ण और रोमांचक रहता है। दोनों को ही खुलकर जीवन जीना पसंद होता है जिस कारण दोनों ही साथ मिलकर जीवन का खूब आनंद उठाते हैं।

ये दोनों अपने अपने कार्य में प्रगति करना चाहते हैं जिसके लिए दोनों के पास पर्याप्त आजादी रहती है और जरूरत पड़ने पर इनको एक दूसरे का साथ भी मिलता है। चूंकि कुंभ बहुत बुद्धिमान होता है इसलिए वह मेष को हमेशा सही रास्ते पर चलने की सलाह देता है।

कहा जाता है कि अगर पति पत्नी अच्छे दोस्त हो जाएं तो संबंध बहुत गहरा हो जाता है क्योंकि दोनों एक दूसरे को बड़ी सरलता से समझ जाते हैं। ऐसा ही कुछ होता है मेष और कुंभ के साथ। यह दोनों बातचीत करके बड़ी ही सरलता से अपने बीच की समस्याओं को खत्म कर देते हैं।

इन दोनों के संबंध में कई बार मेष को ऐसा लग सकता है कि उसको कुंभ की ओर से पर्याप्त आकर्षण नहीं मिल पा रहा है जिससे इनके संबंधों में समस्याएं आ सकती हैं लेकिन वे दोनों स्वयं ही इस समस्या का समाधान निकाल सकते हैं।