मांगलिक लड़के की पहचान (7 आसान तरीके )

मांगलिक लड़के की पहचान कैसे करें? मांगलिक लड़का बहुत ही बहादुर और उत्साही होता है। उसके भीतर आक्रामकता कूट-कूट कर भरी होती है और वह गुस्सैल भी होता है। दोस्तों यह हो गई संक्षिप्त में जानकारी अब विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप एक व्यक्ति को देखकर बता सकते हैं कि वह मांगलिक है या नहीं।

किसी भी लड़के लड़की की कुंडली में मांगलिक दोष हो तो विवाह होने में परेशानियां आती हैं और होने के पश्चात जीवन साथी के साथ मनमुटाव रहता है।

अगर किसी की कुंडली में मंगल बहुत ही प्रभावी और बलि हो जाए तो ऐसे व्यक्ति मांगलिक हो जाते हैं। मांगलिक लड़के की शादी हमेशा मांगलिक लड़की से ही करनी चाहिए। ऐसा ना करने पर विवाह होने के बाद दांपत्य जीवन में बहुत समस्याएं आती हैं।

कई बार लोग पूछते हैं कि मांगलिक लड़के की पहचान क्या है? क्या हम किसी लड़के या लड़की के स्वभाव को देखकर नहीं पहचान सकते कि लड़का मांगलिक है या नहीं? आइए आप सभी को इस बारे में जानकारी देता हूं।

कैसे करें मांगलिक लड़के की पहचान?

मैं आपको कुछ ऐसी गतिविधियां बताने जा रहा हूं जो आप आमतौर पर हर मांगलिक व्यक्ति के भीतर देखने को मिल जाएंगी।

इनमें से सिर्फ किसी एक या दो गतिविधियों की समानताएं होने से व्यक्ति मांगलिक नहीं होगा। अगर उसके भीतर तीन या चार समानताएं दिखती हैं तो आप समझ सकते हैं कि वह व्यक्ति मांगलिक हो।

आक्रमक और गुस्सैल

ज्योतिष शास्त्र में मंगल को सेनापति का स्थान दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति काफी आक्रमक और गुस्सैल हो तो बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं एसा व्यक्ति मांगलिक हो।

उसकी आक्रामकता के बारे में उसके परिवार वालों से आसानी से पता किया जा सकता है जो अक्सर उनके साथ रहते हों। 

बहादुरी और उत्साह

मांगलिक व्यक्ति की पहचान बहादुरी और उत्साह से भी हो सकती है। इनके भीतर बहादुरी और उत्साह तो प्रचुर मात्रा में होता है पर ये बार-बार इसे दिखाने का प्रयत्न करते रहते हैं। इनकी बहादुरी कई बार इन्हें भारी भी पड़ जाती है।

धैर्य की कमी

मंगल बहुत ही तेज रफ्तार से चलने वाला ग्रह है। इसका प्रभाव जिस व्यक्ति की कुंडली में ज्यादा रहता है उसके भीतर धैर्य की कमी रहती है। वो किसी भी कार्य में तुरंत सफलता पाना चाहते हैं।

ऐसे लोग लंबे समय के बारे में नहीं सोचते। इनकी दूर दृष्टि भी लंबे समय तक की नहीं होती। ऐसे लोग भविष्य के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचते। अगर अगर धैर्य की कमी किसी व्यक्ति के अंदर बहुत ज्यादा मात्रा में है तो वह व्यक्ति मांगलिक हो सकता है।

जल्दबाजी में निर्णय

किसी भी मुद्दे पर यह ज्यादा देर विचार करना नहीं चाहते। अगर इनको कुछ करना होता है तो ये जल्दबाजी में निर्णय ले लेते हैं। कई बार उनका वह निर्णय उन्हें उल्टा परिणाम दे जाता है लेकिन फिर भी वह उस चीज से सीख नहीं लेते और दोबारा निर्णय लेने में जल्दबाजी करते हैं। ऐसे व्यक्ति मांगलिक हो सकते हैं।

घरेलू जीवन में दरार

मांगलिक व्यक्तियों के घरेलू जीवन में दरार आती रहती हैं। जिसका कारण स्वयं इनकी आक्रमकता और अहंकार होता है। ये जिम्मेदारियों से भागते रहते हैं जो इनके घर परिवार वालों को खास करके इनकी माता को पसंद नहीं आता।

दूसरों की बात ना सुनने वाले

मंगल का गहरा प्रभाव व्यक्ति के ऊपर पड़ने से व्यक्ति दूसरों की बात नहीं सुनता। वह अपने ही मन का मालिक होता है और अपने विचार अनुसार कार्य करता है। ऐसे व्यक्ति मांगलिक हो सकते हैं।

ये लोग छोटी उम्र से ही किसी की बात नहीं सुनते। इन्हें किसी दूसरे की राय लेकर कार्य करना अच्छा ही नहीं लगता। इन्हें किसी का देख लेना भी पसंद नहीं होता। यह अपनी मर्जी के मालिक होते हैं।

सीधी बात करने वाले

अगर आपका सामना एक ऐसे व्यक्ति से होता है जो परिस्थिति के अनुसार बात नहीं करता। वह बातों को घुमाना नहीं जानता। उसे बात को सीधे तरीके से बोलना पसंद है तो ऐसा व्यक्ति मांगलिक हो सकता है।

अगर किसी व्यक्ति के भीतर इन साथ में से कम से कम तीन या चार गतिविधियां देखने में आती हैं तो आप समझ सकते हैं कि वह व्यक्ति मांगलिक है। आप जानते हैं कि कुंडली में मांगलिक दोष कैसे देख सकते हैं।

कुंडली से कैसे पता करें मालिक दोष?

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली के पहले, चौथे, सातवें, आठवें और बारहवें भाव में मंगल हो तो वह व्यक्ति मांगलिक कहलाता है। अगर इनका विवाह एक मांगलिक से नहीं हुआ तो ऐसे लोगों को दांपत्य जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है ।

अगर कोई लड़का या लड़की मांगलिक हो तो उसे 28 साल के बाद विवाह करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल का प्रभाव 28 वर्ष के बाद कम हो जाता है जिसके परिणाम स्वरूप आपके दांपत्य जीवन की समस्याएं भी कम हो जाती है।

आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना ना भूलें। अगर आपके मन में कोई संदेह है या किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।