किचन किस दिशा में होना चाहिए? (7 Important tips)

दोस्तों जब कभी भी हम घर के निर्माण के बारे में सोचते हैं तो यह सवाल अक्सर उठता है कि घर का किचेन किस दिशा में होना चाहिए।

घर के किचन का वास्तु के अनुसार सही दिशा में होना बहुत अत्यधिक अनिवार्य है। अगर आपका किचन सही दिशा में होगा तो वहां पकने वाले भोजन पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा और उसे ग्रहण करने वाले लोगों पर भी सकारात्मक प्रभाव ही पड़ेगा.

किचन किस दिशा में होना चाहिए
किचन किस दिशा में होना चाहिए

दोस्तों आज मैं आपको इस आर्टिकल (Article) की मदद से बताऊंगा कि घर का किचन किस दिशा में होना चाहिए और किचन बनाते समय किन किन बातों का ध्यान रखें इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

किचन किस दिशा में होना चाहिए | Kitchen ki disha

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किचन बनाने का सर्वश्रेष्ठ स्थान दक्षिण पूर्व या आग्नेय कोण होता है। इस दिशा में अग्नि देव का वास होता है इसलिए यहां पर अग्नि से संबंधित सभी कार्यों को करने से उत्तम फल प्राप्त होते हैं।

अग्नि कोण में किचन होने से घर की महिलाएं स्वस्थ रहती हैं। वे मानसिक तौर पर शांत होती हैं और ज्यादातर समय खुश रहती हैं।

इस स्थान पर किचन होने से घर में धन दौलत की वृद्धि होती है और घर के सदस्य सुख समृद्धि के साथ जीवन व्यतीत करते हैं।

इस दिशा में तैयार हुए भोजन को ग्रहण करने वाले व्यक्ति की पाचन शक्ति बहुत अच्छी रहती है और वह भोजन का भरपूर स्वाद ले पाते हैं।

यदि आप किसी कारणवश दक्षिण-पूर्व में अपना किचन नहीं बना पाते तो आप उत्तर-पश्चिम या वायव्य कोण में अपना किचन बनवाएं।

उत्तर पश्चिम या वायव्य कोण हवाई की दशा मानी जाती है और वायु सदैव ही अग्नि को प्रज्वलित करने में मदद करती है। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर आप दक्षिण पूर्व में अपना किचन नहीं बनवा सकते तभी आप वायव्य कोण में अपना किचन बनाएं।

वायव्य कोण में किचन बनाने का एक नुकसान यह है कि घर के सदस्य काम में बहुत ज्यादा उलझे रहते हैं। उनको आराम करने का मौका कम मिलता है। वह अपनी गलती का आरोप किसी दूसरे पर भी लगा सकते हैं।

घर का किचन बनवाते समय ध्यान रखने योग्य बातें (7 Tips)

1 किचेन में पेंट (Paint) कराते समय ध्यान रखें की पेंट का कलर (Colour) हल्का होना चाहिए . कभी भी किचन में गाढ़ा पेंट जैसे काला (Black), नीला (Blue) नहीं करवाना चाहिए.

नीला रंग पानी का प्रतीक है. किचन अग्नि तत्व है इस कारण अग्नि तत्व में पानी को जोड़ने से कुछ खास फायदा नहीं होता.

किचन को पेंट (Paint) कराते समय हमें किन किन रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए इसके बारे में भरपूर जानकारी नीचे दी गई लिंक पर दी हुई है।

किचन में करें इन रंगों का स्तेमाल

किचन में स्टोर रूम (store room) कभी भी नहीं होना चाहिए. किचन में स्टोर होने से घर के मालिक को अपने व्यापार में या नौकरी में समस्या झेलनी पड़ सकती है.

किचन में मंदिर कभी भी नहीं बनवाना चाहिए. ऐसा करने से घर के लोगों में अग्नि तत्व का प्रभाव ज्यादा बढ़ जाता है. जिससे सभी सदस्यों के अंदर आक्रोश बहुत ज्यादा देखने को मिलता है.

2. ईशान कोण में बनी रसोई आपको अत्यंत भयावह परिणाम दे सकती है इसलिए ईशान कोण में रसोई ना बनाएं

ईशान कोण में किचन होने से हमारे सामने आ रहे अवसर हमसे छीन जाते हैं। कई प्रकार की बाधाएं उत्पन्न होती हैं और घर में प्रेम का बहाव बहुत कम हो जाता है।

3. दक्षिण पश्चिम दिशा में किचन बनाना वैवाहिक जीवन के लिए बुरे परिणाम दे सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बहुत ही मुश्किल हो के बाद प्राप्त होती हैं।

इस दिशा में किचन होने से परिवार में खुशी का माहौल नहीं बन पाता है और पति पत्नी में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद और झगड़ा होता रहता है।

4. किचन को उत्तर दिशा में नहीं बनाना चाहिए उत्तर दिशा में किचन होने से पिता पुत्र में मतभेद की संभावनाएं बढ़ जाती हैं कई मुद्दों पर पुत्र पिता की अवहेलना या फिर बेज्जती भी कर सकता है।

उत्तर दिशा में किचन भय से जुड़े लोगों को भी बढ़ाता है। हमें अनावश्यक ही डर सताने लगता है। इसलिए उत्तर दिशा में किचन बनाने से बचें।

5. किचन में कभी भी गैस और बेसिन आसपास नहीं होने चाहिए। प्लेटफार्म पर हमेशा एक कोने में गैस और दूसरे कोने में बेसिन होना चाहिए।

हमें हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि हमारा बेसिन (Basin) किचन की ईशान दिशा में हो और गैस (Gas) उसके विपरीत रखा होना चाहिए।

6. किचन में स्टोर रूम (store room) कभी भी नहीं होना चाहिए. किचन में स्टोर होने से घर के मालिक को अपने व्यापार में या नौकरी में समस्या झेलनी पड़ सकती है.

7. किचन में मंदिर कभी भी नहीं बनवाना चाहिए. ऐसा करने से घर के लोगों में अग्नि तत्व का प्रभाव ज्यादा बढ़ जाता है. जिससे सभी सदस्यों के अंदर आक्रोश बहुत ज्यादा देखने को मिलता है.

FAQ

घर का किचन किधर होना चाहिए?

घर का किचन आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व की दिशा में होना चाहिए। यह अग्नि कि दिशा है इसलिए यहां अग्नि से संबंधित सभी कार्य किए जा सकते हैं।

रसोई का मुंह कौनसी दिशा में होना चाहिए?

घर की रसोई का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा में होना सर्वश्रेष्ठ माना गया है। उत्तर और पूर्व दिशा में रसोई का मुंह होने से रसोई में निरंतर सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती रहती है।

रसोई घर का दरवाजा किधर होना चाहिए?

रसोई घर का दरवाजा उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। इन दिशाओं में रसोई का दरवाजा होने से सकारात्मक ऊर्जा निरंतर भीतर प्रवेश करती रहती है।
रसोई घर का दरवाजा के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए आप नीचे दी गई लिंक पर जा सकते हैं।
रसोई घर का दरवाजा किधर होना चाहिए

खाना किधर मुंह करके बनाना चाहिए?

खाना हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बनाना चाहिए। पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से भोजन में पर्याप्त मात्रा में सकारात्मक ऊर्जा रहती है।

क्या दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना चाहिए?

बिल्कुल नहीं, हमें दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना कभी भी नहीं बनाना चाहिए। दोस्तों दक्षिण दिशा यम की दिशा होती है। इस दिशा की ओर मुख करके भोजन बनाने से घर के सदस्यों की आयु पर भी असर पड़ता है।

किचन में चूल्हा किस दिशा में होना चाहिए?

किचन में चुना आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व की दिशा में रखना चाहिए। सामान्यतः किचन में अग्नि से जुड़ी वस्तुओं को आग्नेय कोण में ही रखना चाहिए। जिससे आपको उत्तम फल प्राप्त हो सके।
किचन में चूल्हा किस दिशा में होना चाहिए। इसके बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक पर जाएं।
किचन में चूल्हा किस दिशा में होना चाहिए

हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना ना भूलें और अगर इससे जुड़े आपके मन में कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट करके मुझसे पूछ सकते हैं या फिर मेरे सोशल मीडिया (Social media) अकाउंट पर मुझसे डायरेक्टली (directly) पूछ सकते हैं।