खाना किस दिशा में खाना चाहिए? (पूरी जानकारी)

भोजन करना इंसान की सबसे पहली जरूरत होती है। इंसान भूखा नहीं रह सकता है। अगर हम लोगों को अपने निर्धारित समय पर भोजन ना मिले तो पेट में अजीब तरीके की खलबली मच जाती है।

कुछ लोग खाना तो खाते हैं लेकिन खाना खाने की सही दिशा का ज्ञान उनको नहीं होता। वे ये नहीं जानते कि हमें खाना खाते समय कौन सी दिशा की ओर मुख करना चाहिए। दोस्तों अगर हम सही दिशा की ओर मुख करके भोजन करते हैं तो हमारे लिए यह बहुत फायदेमंद होता है.

आज मैं आपको इस आर्टिकल में बताऊंगा कि हमें खाना किस दिशा में मुंह करके खाना चाहिए और खाना खाने का सही तरीका क्या है? इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

खाना किस दिशा में खाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र में खाना खाते समय दिशा को बहुत महत्व दिया गया है। उसमें बताया गया है कि मनुष्य को खाना खाते समय उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके खाना खाना चाहिए। खाना खाने के लिए यह दो दिशाएं अत्यंत श्रेष्ठ मानी जाती हैं।

खाना किस दिशा में खाना चाहिए
खाना किस दिशा में खाना चाहिए

उत्तर और पूर्व दिशा की ओर मुख करके खाना खाने से हमारा डाइजेशन सही रहता है और हमारे भोजन का हमारे शरीर के अंदर अच्छा सदुपयोग होता है। सही दिशा की ओर मुख करके भोजन करने से इंसान ऊर्जावान हो जाता है।

खाना खाने का सही तरीका

1. खाना जमीन पर बैठकर खाना चाहिए

दोस्तों वास्तुशास्त्र में खाना खाने का सही तरीका बताया गया है। जिसमें सबसे पहली चीज यही है कि हमें जमीन पर बैठकर भोजन करना चाहिए। जमीन पर बैठकर भोजन करने से उस भोजन का महत्व बढ़ जाता है।

अगर आप किसी कारणवश जमीन पर बैठकर भोजन नहीं कर सकते तो फिर आप टेबल कुर्सी में बैठकर भोजन करें। लेकिन भोजन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका मुख उत्तर और पूर्व दिशा की ओर ही हो।

2. अपनी थाली को अपने से ऊंचा रखें

भोजन करते समय हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिस ऊंचाई पर हम बैठे हो उस ऊंचाई से हमारी थाली थोड़ी उपर होनी चाहिए।

अगर आप जमीन पर बैठकर खाना खा रहे हैं तो अपनी थाली को किसी लकड़ी के पटरी पर रख दें। जिससे हमारी थाली की ऊंचाई हमसे ऊपर हो जाए।

3. दक्षिण दिशा की ओर मुख करके कभी भी भोजन ना करें

दक्षिण दिशा की ओर मुख करके भोजन करने के लिए एक अशुभ दिशा माना जाता है। हमें अपने मुख को उत्तर या पूर्व की ओर ही रखना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर मुख करके भोजन करने से पाचन की समस्या निरंतर बनी रह सकती है।

हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना ना भूलें।