कटहल का पेड़ शुभ या अशुभ (पूरी जानकारी)

कटहल खाने के आप सभी काफी शौकीन होंगे। कटहल के सीजन में हर व्यक्ति चाहता है कि कम से कम हफ्ते में एक दिन कटहल की सब्जी घर में जरूर बने और कटहल हमारे शरीर से रोगों की आशंकाओं को कम करता है। इसमेें उपलब्ध तत्व हमें बेहतरीन मात्रा में ऊर्जा प्रदान करते हैं।

अक्सर लोगों का यह सवाल रहता है कि कटहल का पेड़ घर पर लगाना शुभ होता है या अशुभ। आज मैं आपको इस प्रश्न का उत्तर दूंगा इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

कटहल का पेड़ शुभ या अशुभ

सामान्यतः कटहल का पेड़ घर के आसपास लगाना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा कहा जाता है कि दूध वाले वृक्षों को घर के आस-पास लगाने से धन हानि होती है।

अगर आप कटहल का पेड़ अपने घर पर लगाना चाहते हैं तो आपको थोड़ी सी सतर्कता बरतनी होगी। इसे आप अपने घर से थोड़ी दूर पर लगाइए और प्रयास करिए कि कटहल के पेड़ को घर के पिछे ही लगाएं।

kathal ka ped

कटहल ज्ञान और शांति का प्रतीक होता है। अगर आप इसे अपने घर के पीछे लगाते हैं तो आपके घर में ज्ञान का प्रवेश होगा साथ ही साथ शांति का माहौल बरकरार रहेगा।

अगर आपके पास कोई बाग बगीचा है या कहीं बाग बगीचा बनवाना चाहते हैं तो आप अवश्य ही कटहल का पेड़ वहां पर लगा सकते हैं। कटहल हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

यह शुगर जैसे मर्ज को ही कम करने में समर्थ होता है। यह हमारे शरीर के आवश्यक तत्व को बढ़ाता है। अगर हम कटहल खाते हैं तो हमारी पाचन शक्ति भी मजबूत होती है।

निष्कर्ष

कटहल का पेड़ घर के ज्यादा करीब लगाना शुभ नहीं होता। इससे आपको धन हानि, घर में कलह जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।