चंद्र पर शनि की दृष्टि | Chandra Par Shani Ki Drishti

शनिदेव एक ऐसे ग्रह हैं जो जिस भाव में बैठते हैं उस भाव की वृद्धि करते हैं लेकिन उनकी दृष्टि दूषित होने के कारण जहां पर भी उनकी दृष्टि पड़ती है वहां विनाश की स्थिति पैदा हो जाती है।

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या शनि की दृष्टि सिर्फ भाव के लिए ही हानिकारक होती है या फिर उस भाव में बैठे ग्रह पर भी? दोस्तों अगर उस भाव पर कोई ग्रह बैठा है जहां शनि की दृष्टि पड़ रही है तो निश्चित तौर पर शनि की दृष्टि का पहले प्रभाव उस ग्रह पर पड़ेगा उसके पश्चात उस भाव पर पड़ेगा।

आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से चंद्रमा पर शनि की दृष्टि के फल के बारे में बताने वाला हूं और साथ ही साथ आपको कुछ ऐसे उपाय भी बताऊंगा जिससे आप अपने जीवन को आसान कर सकते हैं इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

चंद्र पर शनि की दृष्टि | Chandra Par Shani Ki Drishti

चंद्रमा हमारे मन का कारक होता है। वह जिस राशि में बैठता है हमारा मन उस राशि के अनुसार कार्य करता है। अब अगर हमारे चंद्रमा पर शनि की दृष्टि पड़ जाए तो यहां पर शनि की दृष्टि हमारे मन पर जहर घोलने का काम करेगी इसलिए चंद्रमा और शनि की युति को विष योग कहा जाता है।

चंद्र पर शनि की दृष्टि के परिणाम स्वरूप व्यक्ति के जीवन में अनेक प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं साथ ही साथ उसे किसी भी प्रकार की मानसिक सुख की अनुभूति नहीं होती। ऐसे लोग अपने अच्छे समय का आनंद नहीं उठा पाते लेकिन बुरे समय में जरूरत से ज्यादा दुखी हो जाते हैं।

चंद्रमा मन को दर्शाता है अगर चंद्रमा पर शनि की दृष्टि पड़े तो यह हमारे मन को अशांत कर देता है। हम आसानी से एक मुद्दे पर बैठकर ज्यादा देर तक नहीं सोच पाते। हमारा मन अनावश्यक चीजों पर भटकता रहता है।

ऐसे लोग ज्यादातर बुरे विचारों वाले या नकारात्मक सोच वाले होते हैं। चाहे आप इनके सामने अच्छी से अच्छी परिस्थिति रख दीजिए यह कुछ ना कुछ उसमें समस्या निकालकर आपको दिखा देंगे।

दोस्तों जन्म कुंडली में चंद्रमा माता का भी कारक होता है। अब अगर शनि जैसा पापक ग्रह माता के कारक को देखें तो वह माता से अच्छे संबंध नहीं बनने देता या व्यक्ति को अपनी माता से दूर रहना पड़ता है। यह परिस्थिति माता के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छी नहीं होती।

चंद्र पर शनि की दृष्टि के उपाय | Chandra Par Shani Ki Drishti Ke Upay

अगर आपके जीवन में ऊपर दी गई समस्याएं आ रही हैं तो निश्चित तौर पर आपको कुछ ना कुछ आवश्यक उपाय करने की जरूरत है जिससे आपको इन समस्याओं से छुटकारा मिल सके इसलिए हमारे द्वारा बताए गए उपाय जरूर करें।

1. हनुमान जी की आराधना करें

अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा पर शनि की दृष्टि है और आपको अपने जीवन में उसके दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे हैं तो निश्चित तौर पर आपको हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। अगर संभव हो तो आपको प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

2. शनि से संबंधित वस्तुओं का दान करें

अगर आप अपने जीवन में शांति लाना चाहते हैं तो आपको निश्चित तौर पर शनि से संबंधित चीजें जैसे काला कपड़ा, जूता, चप्पल आदि का दान करना चाहिए जिससे शनि देव आपके ऊपर प्रसन्न रहें और अपने बुरे प्रभावों से आपको बचा सकें।

3. रात में दूध पीने की कोशिश ना करें

हमारे समाज में रात में दूध पीने की प्रक्रिया चलती है निश्चित तौर पर उसके अनेक लाभ भी होते हैं लेकिन अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा पर शनि की दृष्टि है तो आपको ज्यादा से ज्यादा इससे बचना चाहिए अन्यथा यह आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकता है। ऐसा नहीं कि आप दूध ही ना पिएं लेकिन कम से कम आपको रात में दूध पीने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

4. ध्यान करें

दोस्तों मैंने आपको ऊपर बताया कि अगर आपके चंद्रमा पर शनि की दृष्टि है तो आप का ज्यादातर समय मन अशांत रहेगा। इससे छुटकारा पाने का सबसे बेहतरीन उपाय है ध्यान करना। अगर आप ध्यान करने की आदत डाल लेते हैं तो आपका मन निश्चित तौर पर शांत रहने लगेगा।

5. क्रोध कम करना चाहिए

हम सभी बोलने की अपनी शैली में एक गलती करते हैं। हमें लगता है कि हमें गुस्सा आता है लेकिन यहां पर हम गलत हैं हमें ऐसा बोलना चाहिए कि हम गुस्सा करते हैं इसलिए अगर आप शनि के दुष्प्रभावों से बचना चाहते हैं तो आपको अपने क्रोध पर लगाम लगानी चाहिए।