बेल का पेड़ घर के किस दिशा में लगाना चाहिए?

बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है। शास्त्रों के अनुसार अगर हमने शिवजी के ऊपर बेलपत्र चढ़ा दिया तो हमें, हमारे द्वारा भूल से किए गए पापों से मुक्ति मिल जाती है।

बेल के पेड़ का उपयोग कई प्रकार की औषधियां बनाने में किया जाता है। यह हमारे जीवन में सुख समृद्धि भी ला सकता है।

बेल का पेड़ घर के किस दिशा में लगाना चाहिए

अगर बेल का पेड़ सही दिशा में लगाया गया तो परिवार में कभी कलह नहीं होती। सदैव सुख शांति बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं कि बेल का पेड़ घर के किस दिशा में लगाना चाहिए।

बेल का पेड़ घर के किस दिशा में लगाना चाहिए?

बेल का पेड़ हमें उत्तर पश्चिम या उत्तर पूर्व की दिशा में लगाना चाहिए. ऐसा करने से आपको अनेक प्रकार के लाभ देखने को मिलेंगे। घर परिवार में सुख शांति का वास रहेगा।

बेल का पेड़ घर पर लगाने से आपको समस्त तीर्थों के फल प्राप्त होते हैं। चलिए मैं आपको विस्तृत तरीके से बताता हूं कि बेलपत्र के पेड़ को घर पर किस दिशा में लगाना चाहिए और अलग-अलग दिशा में पेड़ लगाने से क्या-क्या लाभ होते हैं।

उत्तर पश्चिम या वायव्य कोण में बेल का पेड़

उत्तर पश्चिम में बेल का पेड़ लगाने से घर परिवार के सदस्यों के मान सम्मान में वृद्धि होती है। उनका यश चारों दिशाओं में फैलता है और वे अपने कार्य के क्षेत्र में काफी प्रगति करते हैं।

इस दिशा में बेल का पेड़ होने से घर के सदस्यों की आयु में वृद्धि होती है और सभी प्रकार के दुखों और कष्टों का नाश होता है।

उत्तर पूर्व या ईशान कोण में बेल का पेड़

उत्तर पूर्व के कोने में बेल का पेड़ लगाना अत्यंत श्रेष्ठ फल दायक बताया गया है। इस दिशा में पेड़ लगाने से आपके घर में मां लक्ष्मी का हमेशा वास रहता है और घर में बच्चों की पढ़ाई लिखाई बेहतर होने लगती है।

इस कोने में बेलपत्र का पेड़ लगाने से घर के मुखिया की निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है और उनके द्वारा लिया गया निर्णय बहुत ही सटीक और सही परिणाम लेकर आता है।

घर के आंगन में बेल का पेड़

घर के आंगन में अगर बेल का पेड़ लगाया जाता है तो इसके बहुत श्रेष्ठ फल देखने को मिलते हैं। यहां पर बेल का पेड़ लगाने से घर में धन और खुशियां प्रवेश करती हैं। परिवार के सदस्य जीवन में काफी उन्नति करते हैं।

बेल के पेड़ के बारे में कुछ रोचक बातें

1. शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति सुबह और शाम को बेल के पेड़ का दर्शन करता है उसके द्वारा अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं।

2. जो व्यक्ति बेल का वृक्ष लगाता है उसके वंश में वृद्धि होती है कोई भी उसके वंश का सर्वनाश नहीं कर सकता लेकिन जो व्यक्ति बेल के वृक्ष को काटता है और अनादर करता है तो उसके वंश का नाश हो जाता है।

3. बेल के पेड़ को पानी डालने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं साथ ही साथ हमारे पितरों को तृप्ति प्राप्त होती है।

हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना ना भूलें। अगर आपके मन में कुछ सवाल है तो आप कमेंट के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं।