आम का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं

आजकल घरों में पेड़ पौधे लगाने के ज्यादातर लोग शौकीन होते हैं, लेकिन कुछ पेड़ पौधे को घर में लगाना शुभ और कुछ को अशुभ माना जाता है। और इस बात का ज्ञान होना सभी के लिए आवश्यक है कि कौन से पेड़ पौधों को घर में लगाने चाहिए।

पेड़ पौधों को घर में लगाने से घर में ताजी और साफ सुथरी हवा आती है और इससे घर का वातावरण पवित्र रहता है। आम का पेड़ आप सभी के घर में होगा लेकिन क्या आप जानते हैं की आम का पेड़ घर पर लगाना शुभ होता है या अशुभ। इसको लगाने का सही तरीका क्या है?

आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आम का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं और इससे संबंधित अन्य जानकारियों के बारे में जानकारी देने वाला हूं इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

आम का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं

आम का पेड़ घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इसको घर से थोड़ी दूरी पर लगाना चाहिए। क्योंकि आम के पेड़ को घर के पास लगाने से पेड़ की छाया घर पर पड़ती है। और पेड़ की छाया घर पर पड़ना अशुभ माना जाता है।

घर के सामने कोई भी 5 मीटर से अधिक ऊंचाई वाला पेड़ लगाने से घर की शांति भंग होती है, और घर में तनाव तथा लड़ाई झगड़े बढ़ जाते हैं। आम के पेड़ को घर के पीछे भी लगाया जा सकता है, लेकिन ध्यान ये रखना है कि पेड़ घर से कुछ दूरी पर अवश्य होना चाहिए।

आम का पेड़ एक ऐसा पेड़ है जिसका उपयोग पूजा पाठ में सदियों से होता आ रहा है। किसी भी पूजा पाठ में आम की टेरी का कलश रखने में और इसकी लकड़ियों का उपयोग हवन में किया जाता है।

ज्यादातर लोगों के घरों में आम की पत्तियां घर के बाहर लगी रहती हैं। आम की पत्तियों को घर के बाहर लगाना वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ माना जाता है इसको घर के बाहर लगाने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

आम का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए?

आम का पेड़ घर से कम से कम 5 मीटर की दूरी पर लगाना चाहिए क्योंकि अगर यह घर के समीप रहेगा तो इसकी परछाई घर पर पड़ेगी जिस कारण घर पर सूर्य की रोशनी पर्याप्त मात्रा में नहीं आ पाएगी। ऐसे में घर परिवार में सकारात्मक ऊर्जा की भी कमी हो जाती है।

इस पेड़ को दक्षिण – पश्चिम की दिशा में लगाना चाहिए, और इस दिशा को नैऋत्य कोण भी कहते हैं। यहां पर आम का पेड़ लगाने से घर में नकारात्मकता नहीं रहती साथ ही साथ परिवार के सदस्य सुखी सुखी अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

आम का पेड़ घर के बाहर लगाने से घर वालों की तरक्की होने में मदद मिलने के साथ साथ इसके और भी फायदे होते हैं।

आम का पेड़ घर में लगाने से क्या होता है?

हमारे शास्त्रों में आम के पेड़ को लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन वही आम का पेड़ घर के लिए शुभ होता है जो घर से कम से कम 5 मीटर की दूरी पर स्थित हो। क्योंकि पेड़ अगर घर से 5 मीटर की दूरी पर रहता है तो उस पेड़ की छाया घर पर नहीं पड़ती है।

ज्योतिष शास्त्रों में आम का संबंध सूर्य ग्रह से होता है, सूर्य के साथ-साथ यह पेड़ राहु तथा केतु के दुष्प्रभावों को कम करने में मदद करता है। इस पेड़ को घर में लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है और घर वालों के जीवन में सुख शांति निरंतर बनी रहती है। 

आम का पेड़ कितने दिन में फल देता है?

आम तौर पर आम का भाग हर व्यक्ति को पसंद होता है इसलिए कई बार लोग घर पर इसका पौधा लगाते हैं और उन्हें जल्दबाजी रहती है कि आखिर आम का पेड़ कितने दिन में फल देता है।

आम के पेड़ को लगाने के लगभग 12 से 14 महीने बाद फल लगने लगते हैं। इस समय तक इसका पौधा भरपूर तरीके से बड़ा नहीं हो पाता लेकिन उसका आकार छोटे होने के बावजूद भी उस में फल लगने लगते हैं।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी तो अपने जान पहचान वालों को शेयर करें।